फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People's problems increased due to rain

आफत बनी बारिश, नगर से देहात तक जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ी

Mon, 23 Aug 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
People's problems increased due to rain
कन्डेरा गांव में बारिश के बाद गिरा मकान - फोटो : BAGHPAT
बारिश के चलते हाईवे पर जलभराव होने से लगा रहा जाम
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी पीएचसी की दीवार गिरी, मीतली, बुढ़सैनी व रोशनगढ़ में गिरे मकान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/बालैनी। जिले में तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। नगर से लेकर देहात तक जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव में जलभराव में वाहन फंस गए, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। लोगों को घंटों तक परेशानियों से जूझना पड़ा।
शनिवार के बाद रविवार को भी जिले में सुबह तेज बरसात हुई। नगर के पुराना कस्बा, माता कॉलोनी, ईदगाह मोहल्ले में जलभराव से लोगों को दिक्कतें हुईं। देहात में पानी की निकासी न होने से गलियों और मुख्य रास्तों में जलभराव के कारण परेशानी से जूझना पड़ा। सिसाना गांव में हाईवे पर जलभराव में वाहन फंसने से जाम लग गया। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। त्योहार पर जगह-जगह जाम से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। रविवार को अग्रवाल मंडी टटीरी में पीएचसी की दीवार गिर गई। मीतली, रोशनगढ़ और बुढ़सैनी गांव में मकान गिर गए।
विज्ञापन

मीतली निवासी महिला शिक्षा ने बताया कि शनिवार को बरसात के चलते उनके मकान की दीवार गिर गई। हादसे में वह स्वयं, उसकी पौत्री भूमि व पौत्र आरव बाल-बाल बचे। महिला ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, बुढ़सैनी में शनिवार देर रात लगभग दो बजे मनोज पुत्र महिपाल का मकान भरभराकर गिर गया। परिजनों ने किसी तरह जान बचाई। उधर, रोशनगढ़ गांव के सुरेंद्र पुत्र छत्रपाल ने बताया कि वह अपने तीन पुत्रों उज्ज्वल, प्रिंस, अहम और पत्नी कौशल्या के साथ मकान में सो रहा था। शनिवार देर रात मकान की छत गिरना शुरू हुई। परिजनों ने दौड़क़र किसी तरह जान बचाई। छत गिरने से घर का सारा सामान नष्ट हो गया। उसने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर व कंडेरा में मकान गिरे
फोटो -7, 7 ए
दाहा/रमाला। शाहजहांपुर गांव में जहीर पुत्र घसीटा के मकान की छत गिर गई। मलबे के नीचे रसोई व सेफ, संदूक और अन्य सामान दबकर नष्ट हो गया। जहीर की पत्नी शहनुमा के पैरों पर मलबा गिरने से उसे मामूली सी चोट आई है। कंडेरा गांव में निवासी सहेंद्र कश्यप ने बताया कि रविवार सुबह उसकी गाय ने बछड़े को जन्म दिया। उसने गाय को मकान में बांध दिया। इसी दौरान बारिश के चलते मकान ढह गया। जिससे गाय की मौत गई। मलबे में उसका कीमती समान व स्कूटी दबकर टूट गई। मलबे गिरने से उसे भी चोट लगी है। ग्रामीणों ने उसे मलबे से बाहर निकाला। ग्राम प्रधान चिंकी तोमर मौके पर पहुंची और हल्का लेखपाल मांगेराम को सूचना दी। लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट बनाई है। ग्राम प्रधान और लेखपाल ने बताया कि परिस्थितियों के आधार पर पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
बरसात से गिरा मकान, मुआवजे की मांग
फोटो संख्सा- 8.........
बड़ौत। फतेहपुर पुटठी निवासी मायादेवी पत्नी टेकचंद का कच्चा मकान बारिश के चलते शनिवार रात गिर गया। उसके अंदर रखा सामान मलबे में दब गया। उधर, आरिफपुर
खड़खड़ी निवासी विमला पत्नी तेजपाल सिंह का मकान भी भरभराकर गिर गया। दोनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed