{"_id":"5f1b139f8ebc3e636a0b3df4","slug":"people-removed-the-debris-themselves-in-katha-jcb-on-shiva-temple-baghpat-news-mrt492867151","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठा में लोगों ने खुद हटाया मलबा, शिव मंदिर पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठा में लोगों ने खुद हटाया मलबा, शिव मंदिर पर चली जेसीबी
विज्ञापन
ागपत के काठा गांव में हाईवे निर्माण के लिए क्षतिग्रस्त किया गया शिव मंदिर कुछ हिस्सा
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। काठा गांव में दूसरे दिन भी हाईवे निर्माण के लिए जेसीबी चलाई गई। नाला खुदाई का कार्य किया गया। शिव मंदिर में मौजूद बाबा महेश पुरी की समाधि का एक हिस्सा भी हटा दिया गया। मंदिर पर जेसीबी चलाए जाने से श्रद्धालुओं के बीच नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु हादसे का शिकार हो सकते हैं।
शुक्रवार को काठा गांव में ग्रामीणों ने मलबा हटाने का कार्य किया। लोगों ने खुद ही अपने घरों के बाहर से मलबा हटाया। दोपहर के समय यहां जेसीबी भी पहुंची और नाला निर्माण के लिए खुदाई का कार्य किया। नंगला बहलोलपुर और काठा में नाला निर्माण कराने के लिए खुदाई की गई। काठा के पास स्थित शिव मंदिर का एक हिस्सा भी निर्माण की जद में आ गया है। साधू चेतन दास महाराज ने कहा कि मंदिर में संत महेश पुरी की समाधि का एक हिस्सा ढहा दिया गया। उन्हें पहले किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के मंदिर का एक हिस्सा ढहाया गया। मलबा मंदिर के चारों और लटक रहा है। इस कारण श्रद्धालुओं का आना जाना भी रुक गया है। शुक्रवार को श्रद्धालु गांव के मंदिर मेें भी नहीं जा सके।
काठा में रुका हुआ था हाईवे निर्माण
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण काठा गांव में रुका हुआ था। नाले नहीं बन सके थे। अतिक्रमण हटने के बाद अब यहां नाले बनने शुरू होंगे। इसके अलावा बड़ौत में पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है।