फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People protest at the Collectorate against notices issued for the demolition of houses.

Baghpat News: मकानों को तोड़ने के लिए नोटिस देने के विरोध में लोगों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Wed, 03 Jun 2026 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
People protest at the Collectorate against notices issued for the demolition of houses.
- बराल गांव में राजस्व विभाग पर लगाया गलत तरीके से जमीन की पैमाइश करने का आरोप
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बराल गांव के लोगों और महिलाओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मकान तोड़ने के लिए जारी किए गए नोटिसों के विरोध में था। उन्होंने जिलाधिकारी अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपकर जमीन की दोबारा पैमाइश कराने और मकानों को न तोड़ने की मांग की।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनके मकान तोड़े गए तो वे कलक्ट्रेट में धरना देंगे। गांव के सचिन, नरेंद्र कुमार और कर्मवीर ने बताया कि उनके मकान खसरा संख्या 344 पर बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्व अभिलेखों में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का नाम दर्ज नहीं है। फिर भी उनके मकानों को विभाग की भूमि पर बने हुए बताकर नोटिस दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की जाती है। वे इन मकानों में पिछले 70 वर्षों से रह रहे हैं और अब उन्हें बेघर किया जा रहा है। उनके समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) महासचिव प्रदीप धामा पहुंचे। धामा ने कहा कि मकान तोड़े जाने पर कलेक्ट्रेट में धरना और जरूरत पड़ने पर आंदोलन होगा। उन्होंने जिलाधिकारी से राजस्व अभिलेखों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने ग्रामीणों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि मकान तोड़े गए तो कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धामा ने जरूरत पड़ने पर एक बड़ा आंदोलन शुरू करने की भी चेतावनी दी। उन्होंने जिलाधिकारी से राजस्व अभिलेखों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस मौके पर इंद्रपाल, कुसुम, रेखा, बिलकीस, चमन, इकबाल, राशिद और उमेश माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed