फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People opened front against ration dealer

राशन डीलर के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा

Tue, 22 Dec 2020 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
People opened front against ration dealer
बड़ौत। राशन डीलर की मनमानी के विरोध में मंगलवार को वार्ड नंबर 10 की महिलाओं और पुरुषों ने तहसील में हंगामा कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी तहसील कर्मचारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा राशन डीलर ने अपात्र लोगों को सूची में शामिल करने के लिए 80 पात्र लोगों के राशन कार्डों की यूनिट खत्म करा दी है। राशन की कालाबाजारी को लेकर राशन डीलर ने बड़ा घपला किया है। इस मामले में यदि कोई राशन डीलर को शिकायत करता है तो उसके साथ अभद्रता की जाती है। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा राशन डीलर द्वारा लोगों को राशन का वितरण भी सही नहीं किया जाता है। यदि इस प्रकरण में जांच कर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे आंदोलन शुरू करेंगे। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास सिंह ने कहा फिलहाल राशन कार्ड के सत्यापन का कार्य चल रहा है, यदि किसी का राशन कार्ड कट गया है तो जांच कर उसे दोबारा जुड़वा देंगे। उन्होंने बताया यदि राशन डीलर राशन वितरण में अनियमितता कर रहा है तो उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई होगी। इनमें राकेश, सरिता, कृष्णा, हरीश, मोनिका, कैलाश, दीपक, वंशिका, शीला, पूनम, रेखा, बीरमति, फरजाना, सदिकन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed