फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People of Ujjwal Gotra performed Govardhan Puja.

Baghpat News: उज्ज्वल गोत्र के लोगों ने की गोवर्धन पूजा

Sat, 28 Oct 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 28 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
People of Ujjwal Gotra performed Govardhan Puja.
हजूराबाद गढ़ी में गोर्वधन पूजा करते उज्ज्वल गोत्र के लोग। संवाद
- सैकड़ो वर्ष पूर्व दिया था पूर्वजों ने गंगा मैय्या को वचन
विज्ञापन

- बैलों को लेकर दो दिन तक बैठे रहे थे गंगा किनारे
फोटो -9

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन ना जाई... इन पंक्तियों को बिनौली क्षेत्र के उज्ज्वल गौत्रीय गांव के ग्रामीण निभाते आ रहे हैं। इन्होंने शुक्रवार को दीपावली पर्व से 15 दिन पूर्व गोवर्धन पूजा की।
बिनौली खंड विकास मुख्यालय के सिरसलगढ़, मवीकलां, मवीखुर्द, हजूराबाद गढ़ी, बुढ़सैनी, मतानतनगर, नंदपुरा आदि गांव के उज्ज्वल गोत्र के ग्रामीण पूर्वजों द्वारा सैकड़ो वर्ष पहले गंगा मैया को दिए वचन को निभाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। इन गांवों के उज्ज्वल गोत्र के ग्रामीण गोवर्धन पूजन दीपावली से ठीक 15 पहले करते हैं। इस पूजा के पीछे ग्रामीण एक अलग ही कहानी बताते हैं।
विज्ञापन

मवीकलां के डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, सुरेंद्र सिंह प्रधान, हजूराबादगढ़ी के धीरज उज्ज्वल, सिरसलगढ़ के जितेंद्र उज्ज्वल आदि ने बताया कि सैकड़ो वर्ष पूर्व उनके पूर्वज खेत जोतने के लिए गंगा पार बैल खरीदने गए थे। जिस समय वे बैल खरीदने के लिए गंगा पार करके गए। उस समय गंगा में पानी सामान्य स्तर पर था। लेकिन जब बैल खरीदकर वापस गंगा के किनारे पर पहुंचे तो गंगा का पानी भारी उफान पर था। पानी का स्तर बढ़ने के कारण उनके पूर्वज दो दिन तक गंगा किनारे ही बैठे रहे। लेकिन पानी का स्तर कम नहीं हुआ। जब सभी ने एक साथ मिलकर गंगा मैय्या से रास्ता दिए जाने की प्रार्थना की और उसी समय गंगा मैय्या को वचन दिया कि यदि गंगा पार करने के लिए रास्ता दिया तो, वे गोवर्धन पूजा दीपावली से 15 दिन पहले करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वचन देने के बाद वे बैलों को लेकर उफान भरी गंगा में उतर गए, जैसे जैसे वे गंगा में आगे बढ़ते गए तो पानी कम होता चला गया और उनके पीछे पानी का स्तर बढ़ता गया। तब से ये लोग अपने पूर्वजों द्वारा गंगा मैय्या को दिए वचन को निभा रहे हैं। हजूराबाद गढ़ी में वेदपाल उज्ज्वल, सतेंद्र, गुलाब, इंद्रपाल प्रधान, ओमप्रकाश, बाबूराम, सतबीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed