फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People of particular community created ruckus over construction of tank in village in Baghpat

UP: टंकी के निर्माण को लेकर विशेष समुदाय के लोगों का हंगामा, मजदूरों को भगाया, मौके पर पहुंचा पुलिस बल

Mon, 05 Feb 2024 06:18 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Feb 2024 06:18 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत के बावली गांव में टंकी के निर्माण को लेकर विशेष समुदाय के लोगों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान विरोध करने पर उन्होंने मजदूरों को भगाया काम भी रुकवा दिया।

विज्ञापन
People of particular community created ruckus over construction of tank in village in Baghpat
मौके पर जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में बड़ौत के बावली गांव में सोमवार को टंकी निर्माण का कार्य शुरू किए जाने को लेकर विशेष समुदाय के लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान मजदूरों को वहां से भागते हुए काम को रुकवा दिया। उधर, सूचना पर ग्राम प्रधान व पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए हंगामा करने वाले लोगों को हटाया और काम शुरू कराया।

विज्ञापन


दरअसल, बावली गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी का निर्माण किया जाना है। इसी को लेकर सोमवार को जल निगम की टीम, तहसील से लेखपाल व कानूनगों को लेकर गांव में पहुंची और टंकी निर्माण का काम शुरू कर दिया। तभी विशेष समुदाय से काफी संख्या में लोग वहां पर पहुंचे और उक्त जगह को कब्रिस्तान की बताकर टंकी निर्माण का कार्य रुकवा दिया। वहीं, मजदूरों ने विरोध किया तो लोगों ने उन्हें धमकाते हुए वहां से भगा दिया। इसके बाद ग्राम प्रधान को सूचना दी गई।

विज्ञापन

वहीं, जानकारी मिलने के बाद ग्राम प्रधान गौरव व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेखपाल शैलेस, अनिल आदि ने बताया कि जिस जगह टंकी का निर्माण किया जा रहा है, वह कब्रिस्तान की नहीं है। इस पर टंकी का निर्माण होना है। लेकिन इसके बावजूद भी लोगों ने हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती करते हुए हंगामा करने वाले लोगों को वहां से हटवाया और टंकी का निर्माण कार्य शुरू करा दिया।

यह भी पढ़ें: Baghpat: बरनावा में दरगाह नहीं, लाक्षागृह की जमीन, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज, 53 वर्ष से चल रहा था वाद

बताया गया कि पूरा प्रकरण डीएम व एसडीएम के संज्ञान में है। सही जगह पर टंकी का निर्माण किया जा रहा है, कोई कब्रिस्तान की भूमि नहीं है, बावजूद इसके विशेष समुदाय के कुछ लोग माहौल खराब करने के चक्कर में टंकी निर्माण का कार्य रुकवाना चाहते हैं। एसडीएम व सीओ को फोन कर अवगत करा दिया गया है। - गौरव तोमर प्रधान बावली

यह भी पढ़ें: 
UP: वेस्ट यूपी में गहरा रहीं ISI की जड़ें, कैराना के हैंडलर पढ़ा रहे आतंक का पाठ, पकड़े जा चुके हैं 18 एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed