{"_id":"62506f102c7d836b495264c0","slug":"people-of-halalpur-craved-water-in-the-dispute-between-two-departments-baghpat-news-mrt58373274","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विभागों के विवाद में पानी को तरसे हलालपुर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विभागों के विवाद में पानी को तरसे हलालपुर के लोग
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। बिजली का बिल जमा न होने पर ऊर्जा निगम ने हलालपुर गांव की पेयजल टंकी के नलकूप का कनेक्शन काट दिया है। जल निगम के अधिकारी और ग्राम प्रधान बिल जमा कराने की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रहे है। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि टंकी ग्राम पंचायत को हैंडओवर जा चुकी है, जबकि ग्राम प्रधान का कहना है कि टंकी ग्राम पंचायत को हैंडओवर नहीं हुई है। पेयजल सप्लाई बंद होने से करीब तीन हजार ग्रामीण एक सप्ताह से पेयजल के लिए तरस रहे है। लोग खेतों में लगी ट्यूबवेल और हैंडपंपों के सहारे पेयजल की व्यवस्था करने के लिए मजबूर है। गर्मी होने के कारण ग्रामीणों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
पांच साल से साढ़े तीन लाख रुपये बकाया
करीब पांच हजार की आबादी वाले हलालपुर गांव में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल निगम की ओर से पेयजल टंकी का निर्माण कराकर सप्लाई शुरू की गई थी। ग्राम पंचायत की टंकी पर ऊर्जा निगम का पांच साल का साढ़े तीन लाख रुपये बकाया चल रहा है। बकाया जमा न करने पर एक सप्ताह पूर्व ऊर्जा निगम ने पेयजल टंकी का कनेक्शन काट दिया है, जिससे गांव में पेयजल सप्लाई बंद हो गई है। जल निगम का कहना है कि पानी की टंकी ग्राम पंचायत को हैंडओवर की जा चुकी है, और इसकी देख-रेख और पेयजल की सप्लाई और बिल जमा करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। उधर, ग्राम प्रधान का कहना है कि पानी की टंकी ग्राम पंचायत को हैंडओवर नहीं हुई है, जिसके चलते बिल जमा नहीं कराया गया है।
खेतों के ट्यूबवेल से कर रहे पेयजल की व्यवस्था
गांव में एक सप्ताह से पेयजल टंकी से पेयजल की सप्लाई बंद है। लोगों को पेयजल की व्यवस्था के लिए हैंडपंप और खेतों की दौड़ लगानी पड़ रही है। लोग खेतों से ट्यूबवेल से पेयजल की व्यवस्था करने के लिए विवश है। - चंद्रपाल
विज्ञापन
---
गर्मी में बिना पानी उठानी पड़ रही परेशानी
एक सप्ताह से टंकी की सप्लाई बंद है। गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है और पानी की सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण पेयजल के लिए अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। - सहेंद्र सिंह
---
जल्द हो समस्या का समाधान
बिजली का कनेक्शन कटने से पानी की सप्लाई बंद है। लोगों को हैंडपंप के सहारे पानी की व्यवस्था करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, सबसे अधिक परेशानी कश्यप मोहल्ले के लोगों को उठानी पड़ रही है। मोहल्ले का हैंडपंप खराब होने के कारण लोग पेयजल के लिए तरस रहे है। - ब्रह्मा
---
टंकी का बिल जमा करना ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी
जल निगम की ओर से पेयजल टंकी का निर्माण करने के बाद पिछली योजना में ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दी गई है। टंकी के रख-रखाव से लेकर पेयजल सप्लाई और बिल जमा करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। - भारत, जेई जल निगम
---
हैंडओवर नहीं हुई टंकी
गांव में पेयजल की टंकी का संचालन जल निगम की ओर से कराया जा रहा है। अभी तक टंकी ग्राम पंचायत को हैंडओवर नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत को हैंडओवर न होने के कारण बिल जमा नहीं कराया गया है। - सुधीर, ग्राम प्रधान
---
बिल जमा न करने तक चालू नहीं किया जाएगा कनेक्शन
हलालपुर गांव की पेयजल टंकी का पिछले पांच साल से बकाया जमा नहीं कराया गया है। पेयजल टंकी पर ऊर्जा निगम का साढ़े तीन लाख रुपये का बकाया है। बकाया जमा न कराने तक कनेक्शन चालू नहीं किया जाएगा। - गोपाल सिंह, एक्सईएन प्रथम, ऊर्जा निगम