फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People of Gothra reached SP office to demand arrest of attackers

Baghpat News: हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एसपी कार्यालय पहुंचे गोठरा के लोग

Wed, 16 Apr 2025 07:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 16 Apr 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
People of Gothra reached SP office to demand arrest of attackers
- प्रधान व भतीजे पर किया था हमला, एएसपी से कार्रवाई करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में प्रधान ने लोगों के साथ एसपी कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने एएसपी से मिलकर आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की।
गोठरा के प्रधान जितेंद्र बंसल ने बताया कि गांव में आरआरसी सेंटर के लिए जमीन चिह्नित करते समय गांव के ही कुछ लोगों ने हमला बोला था। बताया कि एसडीएम खेकड़ा और तहसीलदार ने राजस्व विभाग की टीम भेजी थी। इसमें एडीओ हरिशचंद, सचिव अंकित ढाका के साथ लेखपाल जितेंद्र शर्मा व चार अन्य अधिकारी टीम में शामिल थे। जब टीम नाप-तौल कर रहे थे तो कुछ लोगों ने मेरे और भतीजे के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

इसमें दोनों घायल हो गए, लेकिन अभी तक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सकें। आरोप लगाया कि आरोपी खुले घूम रहे और झूठे मुकदमे में फंसवाने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ग्राम प्रधान ने एएसपी से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कराने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed