फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People of eight villages are troubled due to non-availability of buses on Barnawa-Daha route.

Baghpat News: बरनावा-दाहा मार्ग पर बस नहीं बढ़ने से आठ गांव के लोग परेशान

Fri, 03 Oct 2025 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
People of eight villages are troubled due to non-availability of buses on Barnawa-Daha route.
बड़ौत। बरनावा से पलड़ी होते हुए दाहा मार्ग पर परिवहन निगम के अधिकारियों ने एक अतिरिक्त बस का संचालन अभी तक शुरू नहीं कराया। अधिकारियों ने डेढ़ माह पहले बस के संचालन की बात कही थी। इस कारण करीब आठ गांव के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मार्ग पर अभी तक दो बसों का संचालन हो रहा है। इस कारण शाम को यात्रियों को बसें नहीं मिलती हैं। घंटों तक यात्री बस स्टैंड पर डग्गामार वाहनों के इंतजार में खड़े रहते हैं। मजबूरी में दोगुना किराया देकर अपने गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। लंबे समय से लोग परिवहन अधिकारियों से मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अफसरों ने लोगों की समस्या को देखते हुए मार्ग पर एक अतिरिक्त बस का संचालन शुरू करने को कहा था। इसके बाद भी डेढ़ माह बीतने पर बस को चालू नहीं किया गया। बस के नहीं बढ़ने से मार्ग से जुड़े बरनावा, चंदायन, पलड़ी, पलड़ा, मुलसम, दाहा, गढ़ी समेत आठ गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ रही है। लोगों ने मार्ग पर अतिरिक्त बस का संचालन शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन


---

वर्जन --

लोगों की परेशानियों को देखते हुए दाहा-बरनावा मार्ग पर जल्द ही एक अतिरिक्त बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इससे लोग समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed