फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People of Arya Samaj organized weekly yagna

आर्य समाज के लोगों ने साप्ताहिक यज्ञ का किया आयोजन

Sun, 03 Jan 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
People of Arya Samaj organized weekly yagna
आर्य समाज के लोगों ने साप्ताहिक यज्ञ का किया आयोजन
विज्ञापन

बड़ौत। बावली चौक स्थित आर्य समाज पट्टी चौधरान कार्यालय पर रविवार को साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्म अंगिरस मुनि व यज्ञमान बिजेंद्र सिंह रहे।
ओमपाल शास्त्री ने बताया कि अधिकतर लोग आर्य समाज की बुराई करते हैं। आर्य समाज समस्त संसार व उसमें रहने वाले हर मनुष्य का हितैषी है। इसकी पुष्टि आर्य समाज का छठा नियम करता है, जिसमें लिखा है कि संसार का उपकार करना इस समाज का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

वही, रेलवे रोड स्थित आर्य समाज भवन में आर्य समाज द्वारा साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ के ब्रह्म समर भानु आचार्य व यज्ञमान राजेंद्र कुमार रहे। यज्ञ में उपस्थित डॉक्टर ओमवीर ने कहा कि 37 दिनों से किसान कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठेे हुए है। आर्य समाज के लोगों ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि 4 जनवरी को किसानों की मांगें मान ली जाए। इस अवसर पर डाक्टर हरपाल सिंह, आमप्रकाश, जसवीर मलिक, हरवीर, चौधरी फूल सिंह, राममेहर, सुनीता देवी, श्याराज, तेजेन्द्र, कृष्णवीर, राजवीर सिंह, देववृत शास्त्री, विनोद भारद्वाज, रणतेज, पीतम सिंह आर्य, रामबली राणा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed