फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People of all society will seek teenager

सर्व समाज के लोग करेंगे किशोरी की तलाश

Sat, 02 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 02 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
People of all society will seek teenager
बैठक कर आत्मदाह की चेतावनी लेने की अपील करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
बागपत के बिनौली क्षेत्र के जौहड़ी गांव से किशोरी के अपहरण के बाद शुरू हुई बयानबाजी से गरमाए माहौल पर शुक्रवार को दोनों पक्षों की मौजूदगी में ग्रामीणों की पंचायत हुई। तय किया गया कि सर्वसमाज के लोग मिलकर किशोरी की तलाश करेंगे। बाहरी लोगों को हस्तक्षेप नहीं करने दिया जाएगा। किसी तरह की बयानबाजी करना गलत हैं। गांव की कोई भी बेटी पूरे सर्वसमाज की बेटी है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को अपह्त किशोरी के परिवार और आरोपी परिवार के लोगों की मौजूदगी में गांव में पंचायत बुलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि गांव का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोग गलत बयानबाजी कर रहे हैं। जो लड़की गायब है, वह पूरे गांव की बेटी है। तय किया गया कि उसे सर्वसमाज के लोग मिलकर तलाश करेंगे।
विज्ञापन

इसमें कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। कुछ लोगों ने जिस तरह गलत बयानबाजी की है, वह बेहद निंदनीय है। एलान किया गया कि बाहरी व्यक्ति गांव के इस मामले में माहौल खराब करने की कोशिश न करें। श्री ओम कश्यप, अनिल कश्यप, कल्लू प्रधान, नफीस सिद्दीकि, अनीस सिद्दीकी, प्रमोद कुमार, तेजपाल सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी का सुराग नहीं
बिनौली। जौहड़ी गांव से अपहृत किशोरी का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। गांव में पुलिस तैनात है। मामला मीडिया की सुर्खियों में है। पुलिस ने किशोरी की बरामदगी के लिए आसपास के जिलों के अलावा हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में कईं जगहों पर भी तलाश कराई, लेकिन किशोरी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।


चैनल कर्मियों का दौड़ाया
बड़ौत। बृहस्पतिवार रात किशोरी के अपहरण के मामले में दिल्ली से कवरेज करने पहुंचे एक टीवी चैनल के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। दोनों पक्षों के लोगों ने कहा कि उन्हें इस मामले में टीवी से दूर रखा जाए। टीवी चैनल के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी में वैन को गांव से निकाला गया। कर्मचारियों से हाथापाई की नौबत तक आ गई थी।


आत्मदाह नहीं करेंगे सुभाष
बड़ौत। कश्यप युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कश्यप ने छह जुलाई को बिनौली थाने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। इसको लेकर वाजिदपुर में उनके आवास पर हुई बैठक में गांव व क्षेत्र के लोगों ने अपील कर कहा कि वह अपनी इस घोषणा को वापिस ले लेना चाहिए। इस पर सुभाष ने अपनी चेतावनी वापस ले ली। बैठक की अध्यक्षता अजय कश्यप तथा संचालन प्रभात तोमर ने किया। पवन शर्मा, सतीश, राजकुमार, प्रवीण, सुनील, रविंद्र, सोनू, मनीष, अनिरूद्ध, संजीव, रामनाथ, नीरज, सुक्कन पाल, पालेराम, जसवीर तोमर आदि रहे।


भाईचारा बनाए रखने की अपील
बिनौली। पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल जौहड़ी में पीड़ित परिवार से मिला। बिनौली थाना प्रभारी और सीओ कर्मवीर सिंह से भी बातचीत की। डॉ. महक सिंह ने कहा कि किसी भी बिरादरी की लड़की सबकी बेटी होती है। किसी भी बिरादरी का लड़का अपराधी हो सकता है। हम सब मिलकर इस समस्या को निपटाएंगे। मामले को जाति-बिरादरी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द बनाएं रखने की अपील की। पप्पू पहलवान, सुभाष चौधरी, सुबे पाल, ओमकार, बिजेंद्र, डॉ. कृपाल सिंह आदि उपस्थित रहें। उधर,  युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने कहा कि जौहड़ी गांव के मामले में कुछ लोग जिले का माहौल खराब करना चाहते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जो लोग बयानबाजी कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 


कांग्रेस ने भी भाईचारे की अपील की
बागपत। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा कि पुलिस को किशोरी को जल्द से जल्द बरामद करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से गांव में शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मामले को तूल नहीं दिया जाना चाहिए।



 एसपी पूनम का कहना है कि किशोरी की बरामदगी के लिए कईं जगह पुलिस गई है। जल्द ही इस मामले में सकारात्मक नतीजे आएंगे। लोग इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने के बजाए कानून पर भरोसा रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed