फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People engaged in preparations for the whole day, arrangements for worship

दशलक्षण पर्व आज : पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे लोग, घरों व मंदिरों में की पूजन की व्यवस्था

Wed, 31 Aug 2022 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
People engaged in preparations for the whole day, arrangements for worship
बड़ौत में दशलक्षण पर्व के दौरान सजाया गया श्री 1008 अजित नाथ दिगंबर जैन मंदिर - फोटो : BARAUT
पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे लोग, घरों व मंदिरों में की पूजन की व्यवस्था
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। जैन धर्म के पर्वाधिराज पर्युषण पर्व अथवा दशलक्षण पर्व को लेकर मंगलवार को नगर व देहात क्षेत्र के जैन मंदिरों में साज सजावट व तैयारियां जोरों पर रहीं। इस दौरान जैन समाज द्वारा उपवास और घरों व मंदिरों में पूजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
जैन धर्म के महत्वपूर्ण पर्व दशलक्षण बुधवार से प्रारंभ हो रहे हैं। इस पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रात: मंदिर में श्रीजी का अभिषेक, नित्य नियम पूजन एवं दशलक्षण धर्म की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इस पर्व को लेकर नगर के मंदिरों में विशेष साज सज्जा की जा रही है। नगर के दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, शांतिनाथ जैन मंदिर, श्री अजीतनाथ जैन मंदिर, पारसनाथ मंदिर, परमागम महावीर स्वामी मंदिर समेत अन्य सभी जैन मंदिरों को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

महापर्व का विशिष्ट महत्व
विनोद जैन एडवोकेट ने बताया कि जैन धर्म के पर्वों की शृंखला में पर्वाधिराज पर्यूषण दशलक्षण महापर्व का विशिष्ट महत्व है। यह महापर्व मनुष्य के जीवन के साथ मानव की आत्मा में नूतन ज्योति जलाने आता है। इसमें दस दिन तक दस धर्मों उत्तम क्षमा, आजर्व, सत्य, शोच, संयम, तप, त्याग, अकिंचन एवं ब्रह्मचर्य के अनुसार साधना कर आत्मा में बैठे मन को साधकर मुक्ति लक्ष्मी पाने का मोक्ष मार्ग की तरफ जाने का पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed