फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People drank liquor worth one crore in New Year's celebration

Baghpat News: नए साल के जश्न में एक करोड़ की शराब पी गए लोग

Sun, 01 Jan 2023 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
People drank liquor worth one crore in New Year's celebration
बागपत। नए साल के जश्न में आबकारी विभाग की बल्ले-बल्ले हो गई। जिसमें नए साल के जश्न में जिले के लोग एक करोड़ रुपये की शराब गटक गए।
विज्ञापन

जिले में आबकारी विभाग की 74 देशी, 42 अंग्रेजी व 39 बीयर की दुकानें संचालित हैं। जहां हर वर्ष नए साल का जश्न पर आबकारी विभाग की शराब की खपत दोगुनी हो जाती है। जिसके चलते युवा 31 दिसंबर की रात से ही नए साल का जश्न मनाने में जुट गए थे, जिसको लेकर सुबह दस बजे दुकान खुलते ही शराब व बीयर लेने के लिए ठेकों पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

जिसके चलते 31 दिसंबर की सुबह से लेकर रात दस बजे तक आबकारी विभाग की 155 दुकानों पर करीब एक करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हो गई। उधर नए साल के पहले दिन भी शराब की दुकानों पर दिनभर भारी भीड़ लगी रही। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार का कहना है कि जिले में करीब एक करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed