फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People did not allow arbitrariness to happen by creating moral pressure: Jayant

जनता ने नैतिक दबाव बनाकर नहीं होने दी मनमानी : जयंत

Sat, 03 Jul 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
People did not allow arbitrariness to happen by creating moral pressure: Jayant
बागपत। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पल-पल की जानकारी लेते रहे। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए कई बार फोन करके हालात के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी हिम्मत और अनुशासन के साथ डटे रहें। जीत लोकतंत्र की होगी। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में भी सभी वर्गों को लेकर चलना है। रालोद कार्यकर्ता संगठित होकर काम करेंगे। ये समाज के हर वर्ग की शानदार जीत है। अध्यक्ष पद के चुनाव का नतीजा आने पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ट्वीट किया कि बागपत में जनता ने लगातार नैतिक दबाव बनाकर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मनमानी नहीं होने दी। उम्मीद है जिले में विकास की गति तेज होगी। उन्होंने ममता देवी को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह सत्य और लोकतंत्र की जीत है। संवाद
विज्ञापन

भाजपा ने मतदान से पहले डाले हथियार
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का नतीजा भाजपा पहले ही भांप गई थी। जिसके चलते मतदान के लिए एजेंट नहीं बनाया। जबकि रालोद प्रत्याशी ममता देवी और चीफ एजेंट बसंत तोमर सुबह से ही जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर मौजूद रहे। भाजपा के कई सदस्य कलक्ट्रेट परिसर में ही मौजूद रहे। भाजपा के जिला पंचायत सदस्य मतदान करने के बाद ज्यादा देर वहां नहीं रुके। मतगणना के समय भाजपा प्रत्याशी ममता देवी को आवाज लगाई गई। उस समय वह कलक्ट्रेट में मौजूद नहीं थीं। वह कुछ देर बाद मतगणना के लिए पहुंचीं। उन्हें नतीजा घोषित होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर ले जाया गया। यहां भाजपा के विधायक योगेश धामा, केपी मलिक, सहेंद्र सिंह रमाला, जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर आदि कार्यकर्ताओं के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

भाइयों असली बबली देवी आ गईं...
बागपत। भाजपा प्रत्याशी बबली देवी करीब 12 बजे मतदान करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंची थीं। उनके साथ भाजपा सदस्य मनुपाल बंसल, डॉ. जयकुमार, लक्ष्मण, बसपा की मिथलेश, सपा की गीता मौजूद रहे। कलक्ट्रेट के गेट पर बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता खड़े थे। किसी ने नामांकन वापसी के दिन हुए घटनाक्रम के चलते चुटकी ली कि भाइयों असली बबली देवी आ गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी को लेकर हंगामा
फोटो- 1 व 2 की सीरीज
बागपत। रालोद नेता करीब दस बजे से ही कलक्ट्रेट पर एकत्र होने लगे थे। इसी दौरान रालोद नेताओं को सूचना मिली कि कलक्ट्रेट परिसर में भाजपा के जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। जिस पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed