लोगों का एसपी दफ्तर पर हंगामा
कस्बा के लोगों के अनुसार 18 जून को एक महिला के साथ चार लोगों ने पहले रास्ते में छेड़छाड़ की, फिर मकान में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें की थी। विरोध करने पर उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी खुलेआम घूम रहे और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ इसके अलावा भी कई मुकदमें दर्ज हैं। इसके बावजूद पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इतना ही नहीं पुलिस उनके बचाव में कार्य कर रही है।
शनिवार को काफी लोग एसपी दफ्तर पर पहुंचे और वहां हंगामा करने लगे। पुलिस वालों ने उन्हें हंगामा करने से मना किया तो उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने उनकी वीडियोग्राफी की। बाद में उन्होंने पुलिस अफसरों से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर सतवीर, मथन सिंह, पुप्पेंद्र, प्रवेश, सज्जन, रघुवीर, बीरमति, सविता, उर्मिला आदि मौजूद रही।