फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Peace and coolness is achieved by devotion to Lord Chandraprabhu

Baghpat News: चंद्रप्रभु भगवान की भक्ति से मिलती है शांति और शीतलता

Sun, 04 Aug 2024 05:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
Peace and coolness is achieved by devotion to Lord Chandraprabhu
-बरनावा के श्री चंद्र प्रभु मंदिर में चंद्र प्रभु भगवान का मस्तिकाभिषेक किया
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बिनौली। अतिशय क्षेत्र बरनावा की तपोभूमि श्री चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को भगवान चंद्र प्रभु का मासिक महा मस्तिकाभिषेक श्रद्धाभाव से किया गया।

प्रातःकाल भगवान चंद्रप्रभु विधान में पंडित प्रमोद जैन शास्त्री के निर्देशन में सर्वप्रथम मनोज जैन, अशोक जैन, सर्वेश जैन ने भगवान के महाभिषेक का पुण्यार्जन किया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान का महाभिषेक किया। इसके उपरांत चमत्कारी दिव्य शांतिमंत्रों के साथ भगवान के मस्तक पर विश्वशांति की कामना के साथ शांतिधारा की गई। इसमें भगवान के दाहिने ओर से अशोक कुमार, सर्वेश जैन, सुबोध जैन और बायीं ओर से नरेश चंद जैन, दीपक जैन, अक्षत जैन सरधना ने शांतिधारा की। भगवान श्री के मार्जन के उपरांत भक्तिभाव के साथ प्रथम आरती सविता जैन मेरठ ने की। इस दौरान पंडित ने कहा कि अष्टम तीर्थंकर चंद्रप्रभु भगवान की भक्ति करने से जीवन मे शांति और शीतलता आती है। साथ ही अनेक प्रकार के रोगों से छुटकारा भी मिलता है। जीवंधर जैन, महामंत्री पंकज जैन, पवन जैन, भागचंद जैन, संदीप जैन, हंस जैन, अशोक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed