{"_id":"64d13ff428bdb00e8309f064","slug":"patients-will-get-relief-from-heat-in-district-hospital-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-3985-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिला अस्पताल में मरीजों को गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिला अस्पताल में मरीजों को गर्मी से मिलेगी राहत
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में मरीजों को गर्मी से राहत मिलेगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से जल्द ही जनरल वार्ड में एसी लगवाए जाएंगे। वार्ड में एसी लगवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में गर्मी से राहत के लिए अभी तक कूलर की व्यवस्था कराई गई है। वार्ड में अधिक मरीज और तीमारदार होने पर गर्मी से राहत नहीं मिलती है। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मगर अब जल्द ही मरीजों की समस्या का समाधान होने वाला है। जिला अस्पताल प्रबंधन की ओर से अस्पताल के जनरल वार्ड में एसी लगवाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही अस्पताल के जनरल वार्ड में मरीजों के लिए एसी लगवाए जाएंगे। सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि जिला अस्पताल के एनआसी में बच्चों के लिए पहले ही एसी की व्यवस्था कराई जा चुकी है, अब जनरल वार्ड में भी एसी लगवाए जाएंगे। जिला अस्पताल प्रबंधन की ओर से वार्ड में एसी लगवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है।