फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Patients increased in the hospital after the holiday, there was chaos

Baghpat News: अवकाश के बाद अस्पताल में बढ़े मरीज, रही अव्यवस्था

Mon, 19 Jun 2023 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Patients increased in the hospital after the holiday, there was chaos
- पर्ची बनवाने से लेकर ओपीडी तक कई घंटे तक मरीजों को करना पड़ इंतजार
विज्ञापन

- बुखार व त्वचा रोग के साथ ही पेट की बीमारी के मरीज ज्यादा पहुंच रहे
फोटो - 3 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में सोमवार को भीड़ अधिक होने के कारण अव्यवस्था फैल गई। पंजीकरण खिड़की से लेकर ओपीडी तक मरीज और तीमारदारों की लंबी लाइन लगी रही। उनको काफी देर तक इंतजार करना पड़ा और इस कारण काफी परेशानी हुई।
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। अस्पताल की पंजीकरण खिड़की और ओपीडी में सुबह से ही लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई। भीड़ अधिक होने के कारण पहले पंजीकरण खिड़की और फिर ओपीडी में लोगों को लाइन में लगने के लिए विवश होना पड़ा। जिससे अस्पताल में जांच और इलाज कराने के लिए आए मरीजों और उनके तीमारदारों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में सोमवार को एक हजार से ज्यादा ओपीडी हुई। इनमें बुखार, त्वचा, पेट की समस्या के ज्यादा मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन

बच्चे भी काफी हो रहे बीमार
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राजसिंह ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण बच्चे भी अधिक बीमार हो रहे है। बच्चें बुखार और डायरिया के शिकार हो रहे है। पिछले कुछ दिनों में जिला अस्पताल में बच्चों की ओपीडी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर करना पड़ा इंतजार
सोमवार को अस्पताल में जांच कराने के लिए आया था। भीड़ अधिक होने के कारण काफी देर तक लाइन में लगकर इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा। - समीर, मुगलपुरा बागपत
-जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आई थी। पहले पंजीकरण खिड़की और फिर ओपीडी में काफी इंतजार करना पड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण जांच कराने में परेशानी हुई। -रुबी, काली मंदिर बागपत

सबसे अधिक आ रहे बुखार के मरीज
-गर्मी के कारण वायरल का प्रकोप बढ़ रहा है। अस्पताल में सबसे अधिक बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में त्वचा और पेट दर्द के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। सोमवार को एक हजार के पार ओपीडी हुई है। भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को इंतजार करना पड़ा। -डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed