फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   patient Billabilize in power cut in district hospital

जिला अस्पताल में बिजली न आने से बिलबिलाए मरीज

Mon, 19 Jun 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 19 Jun 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
patient Billabilize in power cut in district hospital
जिला अस्पताल में बिजली नहीं आने पर पेड़ के नीचे बैठे गर्मी से बेहाल मरीज और तीमारदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला अस्पताल में रविवार को करीब साढ़े तीन घंटे बिजली नहीं आने के कारण मरीज परेशान रहे। कुछ मरीजों को  पेड़ के नीचे  लेटना पड़ा। बिजली नहीं होने के कारण जिला अस्पताल में पेयजल की भी किल्लत रही। अस्पताल में लाइट नहीं होने के सवाल पर सीएमएस स्पष्ट उत्तर नहीं दे सके।
विज्ञापन


 स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च करती है। मरीजों को कितनी सुविधा मिलती है इसकी बानगी रविवार को जिला अस्पताल में देखने को मिली। अस्पताल में सुबह करीब साढ़े नौ बजे लाइट चली गई थी। इंतजार करने के बाद लाइट नहीं आई, कर्मचारियों से मरीजों ने जनरेटर चलाने के लिए बोला, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


तिमारदार अपने मरीजों को वार्ड से लेकर अस्पताल के बाहर आ गए। जमीन पर ही मरीजों को लेटा दिया। ढ़िकौली गांव का सोनू पेट में दर्द होने के कारण अस्पताल में भर्ती है। उसको ग्लूकोज की बोतल लगी है। गर्मी के कारण परिजन हाथ में बोतल पकड़कर उसको अस्पताल से बाहर लेकर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत शहर निवासी सबिला की बेटी का बेटा डेढ़ वर्षीय चांद अस्पताल में भर्ती है।  बिजली नहीं होने के कारण वार्ड में भयंकर गर्मी रही, इसलिए उसको लेकर बाहर आए है। इसी तरह छह माह के रिहान को लेकर परिजन पेड़ के नीचे आ गए। तिमारदारों ने भी पेड़ों के नीचे लेटकर समय व्यतीत किया। दोपहर करीब एक बजे लाइट आई, तब जाकर मरीज अस्पताल के वार्ड में पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed