फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Passion of voting brought the Divyang and elders to the booth

दिव्यांग और बुजुर्गों को बूथ तक ले आया मतदान का जुनून

Mon, 19 Apr 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Passion of voting brought the Divyang and elders to the booth
बड़ौत/खेकड़ा। गांव से प्यार और पंचायत चुनाव में वोट डालने का जुनून दिव्यांग और बुजुर्ग को भी बूथ तक ले आया। चिलचिलाती धूप बूथ के बाहर लगी लंबी लाइन भी इनका जोश डिगा नहीं कर पाई। वोट डालने के बाद सभी ने कहा कि अपने अधिकार पाने का एक ही मंत्र है मतदान। हमने वोट दे दिया है जो देश की दशा और दिशा दोनों बदलेगा।
विज्ञापन

गिरने के कारण हाथ टूटने के बाद भी 75 वर्षीय बुजुर्ग सूबे का जोश देखने लायक थे। वे धीरे-धीरे ढ़िकाना गांव में बने मतदान केन्द्र पर पहुंचे। कहना था कि लोकतंत्र में अधिकार पाने की ललक यहां तक मुझे खींच ले आई। कहा कि गांव मेें मतदान करने का वक्त पांच साल में मिलता है, जिसे वह गंवाना नहीं चाहते थे। मजबूत लोकतंत्र से ही गांव की तस्वीर बदलेगी। ट्राई साईकिल से बूथ पर वोट डालने पहुंचे देशपाल का भी जोश कम नहीं था। बताया कि लोगों के मना करने के बाद भी चुनावी महापर्व में वह अपना एक वोट देने आया है। सभी में मतदान करने के लिए उत्साह दिखा। गौरीपुर हबीबपुर में भक्ति पत्नि भंवर सिंह के आड़े उसकी विकलांगता भी नहीं आई। सरुरपुर गांव में महिला व्हीलचेयर पर मतदान के लिए पहुंची। खेकड़ा के गांव गोटरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के मतदान बूथ पर 85 वर्षीय वृद्धा बोहती देवी को उसका पोत्र गोद में उठाकर मतदान करने के लिए पहुंचा। मतदान कर वृद्धा भी खुश नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed