फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Passengers upset due to trains being late

ट्रेने लेट होने से यात्री परेशान

Thu, 23 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to trains being late
ट्रेन लेट होने के चलते रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते परेशान यात्री। - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली, शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन देरी से होने के कारण यात्रियों को सर्दी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों में रेलवे विभाग के प्रति आक्रोष है।
विज्ञापन

रेलवे विभाग की लापरवाही के चलते दिल्ली, शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन आए दिन देरी से हो रहा है। इससे यात्रियों को कड़ाके की सर्दी, कोहरे के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दिल्ली, सहारनपुर रेल मार्ग पर अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय के बजाय देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इससे सर्दी में यात्रियों को परेशानी उठाकर ट्रेन के आने का इंतजार करना पड़ा। इससे यात्रियों में रेलवे विभाग के प्रति आक्रोश है। यात्री प्रवीन, रोहित सिंघल, मोहित, प्रदीप, धीरज, पुनीत, नरेंद्र, विपिन, राकेश, कल्लू, योगेश आदि ने रेलवे विभाग से ट्रेनों का संचालन समय सारिणी के अनुरूप कराने की मांग की। बुधवार को कड़ाके की सर्दी के बीच यात्री ट्रेन की छत पर यात्रा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed