फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Passengers on the bus did not stop the stone throwing

बस नहीं रोकने पर यात्रियों ने किया पथराव 

Sat, 21 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 21 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Passengers on the bus did not stop the stone throwing
घायल यात्री - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में मेरठ से बड़ौत आ रही रोडवेज बस के जिवाना गेट पर नहीं रुकने पर वहां खड़े लोगों ने बस पर पथराव कर दिया, जिससे बस में बैठी एक महिला समेत पांच यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। घायलों की ओर से थाने पर तहरीर दी गई है, जिसमें उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रोडवेज बस मेरठ से बड़ौत की ओर आ रही थी। जब यह बस बिनौली से बड़ौत के लिए चली तो जिवाना गेट पर खड़े युवकों ने बस को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने तीव्र गति से बस दौड़ा दी। इस पर युवकों ने बस पर पथराव कर दिया। पथराव में बस के शीशे टूट गए और उसमें बैठे सरूरपुर निवासी प्रदीप उर्फ राजीव, छपरौली निवासी कपिल, सुंदर, धीरज व सुनीता घायल हुए हैं। एक यात्री को गंभीर चोट आई है, जिसे सीएचसी बड़ौत पर भर्ती कराया गया। इस संबंध में बस चालक ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


50 हजारी हप्पू समेत नौ पर लगाया गैंगस्टर
बागपत (ब्यूरो)। 50 हजार रुपये के इनामी अजित उर्फ हप्पू समेत नौ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
बड़ौत क्षेत्र के बावली गांव के अजित उर्फ हप्पू ने साथियों के साथ मिलकर डेढ़ साल पूर्व दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। तभी से वह फरार है। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। उसके कई साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने अजित उर्फ हप्पू, उसके साथी विकास पुत्र महक सिंह, विक्रांत पुत्र योगेंद्र, दीपक पुत्र इंद्रपाल, लोकेश पुत्र इंद्रपाल, रवि पुत्र महक सिंह, प्रवेश उर्फ हैप्पी समेत नौ आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। बड़ौत कोतवाल मुकेश कुमार का कहना है कि फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जिलाबदर तमंचों के साथ धरे
रटौल गांव के इशान व वसीम को प्रशासनिक अफसरों ने जिलाबदर कर रखा है। इसके बाद भी ये अपने गांव और आसपास घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गांव से गिरफ्तार कर लिया। खेकड़ा थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव का कहना है कि आरोपियों के पास से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed