फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Passengers are missing their trains due to delay in getting tickets

Baghpat News: टिकट लेनेे के चक्कर मेें छूट रही यात्रियों की ट्रेन

Mon, 01 Jul 2024 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Passengers are missing their trains due to delay in getting tickets
-समय पर टिकट खिड़की न खुलने का लगाया आरोप, लोग परेशान
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बड़ौत। नगर के रेलवे स्टेशन पर रविवार को टिकट खिड़की देरी से खुलने पर कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। यात्रियों ने आरोप लगाया कि समय पर टिकट खिड़की नहीं खुलती, जिस कारण टिकट लेने के चक्कर में कई बार ट्रेन तक छूट जाती है। उन्होंने समस्या को लेकर आक्रोश जताया। साथ ही रेलवे विभाग के अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की।

रविवार को बामनौली से जयवेन्द्र, पुसार से अमित, बड़ौत से हिमांशु, सोनू आदि यात्री स्टेशन पर पहुंचे और सहारनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन के इंतजार में नगर के रेलवे स्टेशन पर खड़े हुए थे। आरोप लगाया कि ट्रेन आने के आने से 15 मिनट पहले ही टिकट खिड़की खोली गई, ऐसे में स्टेशन मास्टर द्वारा यात्रियों को घोषणा कर ट्रेन आने की सूचना दी गई। इस कारण टिकट खिड़की पर टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लग गई। इसी बीच स्टेशन पर ट्रेन पहुंच गई और देखते ही देखते ट्रेन स्टेशन से दिल्ली की ओर रवाना हो गई। बहुत से यात्री ट्रेन में टिकट लेकर सवार हो गई, लेकिन जयवेन्द्र, अमित, हिमांशु, सोनू समेत अन्य कई यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाए। हालांकि यात्रियों ने ट्रेन को भागकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन स्टेशन पर सुरक्षा के लिए लगे जीआरपी व रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। बाद में यात्री स्टेशन मास्टर से मिले और नाराजगी जताते हुए नियमित रूप से टिकट खिड़की खुलवाए जाने की मांग की। स्टेशन मास्टर अनुज ने बताया कि इस संबंध में विभागीय कर्मचारियों को समय पर टिकट खिड़की खोलने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed