{"_id":"5769a16e4f1c1b8c1bb4875d","slug":"passenger-angry-on-no-survice-of-roadways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे रोडवेज बसें नहीं आने पर भड़के यात्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे रोडवेज बसें नहीं आने पर भड़के यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसों की कमी झेल रहे यात्रियों का आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। मंगलवार को बसें नहीं आने पर यात्रियों को गुस्सा आ गया। क्षुब्ध यात्रियों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
उन्होंने ने कहा पूर्व में संचालित प्राइवेट बसों का संचालन अच्छा था, रोडवेज की सेवा बद से बदतर होने के कारण समय से स्कूल या ड्यूटी भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर मार्ग पर शेड्यूल के अनुसार बस संचालन कराने की मांग की।
क्षेत्र के बड़ौत - छपरौली- टांडा सड़क मार्ग पर स्थित नांगल और कूड़ी गांव के बस स्टैंड पर रोडवेज बस की इंतजार करते हुए मंगलवार की सुबह दो घंटे तक भी रोडवेज बस नहीं आई तो यात्रियों को गुस्सा आ गया। उन्होंने रोडवेज अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा डिपो में रोडवेज बसों के संचालन का कोई भी शेड्यूल नहीं है। इससे अच्छा तो रोडवेज बसों को बंद कर दिया जाए ताकि यात्री बिना समय बर्बाद किए अन्य दूसरे साधन से अपने गंतत्व पर पहुंच सके।
परेशान यात्रियों ने कहा बस परिचालक और चालक मनमर्जी के होने के कारण भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों का कोई शेडयूल नहीं होने के कारण स्कूल और नौकरी पर जाने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
राजीव, सतपाल, बीर सैन, जितेंद्र, विकास, मनीष, राजेश आदि ने बताया इससे अच्छी सेवा तो प्राइवेट बसों की थी जो हर 15 मिनट में आती थी, फिर से प्राइवेट बस चला दी जाए तो इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सकेगी।
उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर बड़ौत - छपरौली- टांडा मार्ग पर शेडयूल के अनुसार बसों का संचालन कराने की मांग की। इस बारे में बड़ौत डिपो के एआरएम ने बताया लापरवाही कर रहे बस चालक और परिचालकों की जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी। बसों को नियमित चलाने और हर स्टाप पर बस रोकने का प्रयास होगा।