फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   parties reached the polling booths

मतदान केंद्रों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां 

Sat, 11 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 11 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
parties reached the polling booths
मशीन लेकर रवाना होती महिला कर्मचारी - फोटो : amar ujala
बागपत में मतदान केंद्रों पर बेरीकेडिंग व मतदान कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। देर शाम तक सभी मतदान केंद्रों व बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह से ही मतदान केंद्रों पर बेरीकेडिंग का कार्य शुरू कर दिया गया था, जो दोपहर तक पूरा कर लिया गया। दोपहर बाद पोलिंग पार्टियां भी पहुंचनी शुरू हो गई थी। देर शाम तक सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी थी। सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने मतदान में लगे कर्मचारियों से स्पष्ट कहा गया कि वे किसी प्रत्याशियों का प्रलोभन स्वीकार न करें। यहां तक कि खाने तक का परहेज रखे। वहीं, सीमाओं पर भी पुलिस बल तैनात कर संघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। रात में पूरी तरह से सभी सीमाएं शील कर दी जाएगी। किसी बाहरी व्यक्ति को सीमा के अंदर नहीं घुसने दिया जाएगा। मतदान के दौरान कोई वाहन भी नहीं चल पाएगा। मतदान केंद्र तक पैदल ही मतदाता को जाने की इजाजत दी जाएगी। 

विज्ञापन

 

ईवीएम हाथ में, बच्चा भी साथ में 
बागपत। एक हाथ में ईवीएम और दूसरे में बच्चों का हाथ पकड़े महिला कर्मचारी पोलिंग बूथों के लिए रवाना हुई। यह दृश्य लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में देखने को मिला। दर्जनों महिला कर्मचारी अपने मासूम बच्चों को साथ लिए थी। विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को (आज) है। मतदान के लिए शुक्रवार को लख्मीचंद पटवारी कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को रवाना हुई। इस दौरान दर्जनों महिलाएं अपने बच्चों के साथ ईवीएम का बैग लिए बूथ के लिए रवाना हो रही थी। एक हाथ में बच्चे का हाथ पकड़े दूसरे में ईवीएम लेकर महिला कर्मचारी जा रही थी। बच्चों को लेकर आई कुछ महिलाओं के साथ उनके पति भी पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed