फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Participate in social work youth - Kripal

सामाजिक कार्य में भाग लें युवा : कृपाल सिंह

Thu, 13 Feb 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Participate in social work youth - Kripal
बागपत। नेहरू युवा केंद्र ने बृहस्पतिवार को पिलाना विकासखंड कार्यालय में विकासखंड स्तरीय युवा मंडल विकास सम्मेलन का आयोजन किया । इसमें कृपाल सिंह (पूर्व खंड विकास अधिकारी पिलाना) ने कहा युवा सामाजिक कार्य में हिस्सा लें।
विज्ञापन

इसमें पिलाना विकास खंड के समाजसेवियों, युवा मंडल अध्यक्ष एवं सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व खंड विकास अधिकारी कृपाल सिंह ने युवाओं को युवा मंडलों का गठन कर नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया। मेजर जितेंद्र त्यागी ने युवाओं को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उनको प्राप्ति के लिए प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

नेहूरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक अरुण कुमार तिवारी ने युवाओं को युवा मंडलों की अवधारणा उनके सकुशल संचालन, सामाजिक कार्यों में उनका योगदान, युवा मंडलों के गठन की प्रक्रिया एवं उनके द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र के गठन एवं उसके द्वारा किए जा रहे प्रयासों को युवाओं के साथ साझा किए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान युवाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसका आयोजन और मंच संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशांत एवं राहुल ने किया। इसमें एडीओ (पंचायत) सुधीर चौहान, मेजर जितेन त्यागी, एडीओ (कृषि) सुभाष चंद्र, मास्टर दिनेश त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed