{"_id":"602abe418ebc3ee95306635f","slug":"parking-on-the-sidewalk-became-a-jam-in-the-city-baraut-news-mrt5254094141","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथ पर पार्किंग बनी नगर में जाम का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटपाथ पर पार्किंग बनी नगर में जाम का सबब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटपाथ पर पार्किंग बनी नगर में जाम का सबब
बैंक, अस्पताल, कोचिंग सेंटर के सामने फुटपाथ पर अतिक्रमण, पुलिस-प्रशासन मौन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर में राहगीरों के लिए बनी फुटपाथ वाहन पार्किंग के रूप में तब्दील हो गई हैं। भीड़ भरे बाजारों में फुटपाथ पर पैर रखने तक को जगह नहीं मिल रही है, जिससे लोगों का दो कदम चलना भी दूभर हो गया है।
सरकारी-प्राइवेट बैंक शाखाएं, कोचिंग सेंटर, प्राइवेट अस्पताल, क्लीनिक के सामने सुबह से देर शाम तक फुटपाथ पर वाहन खड़े रहते हैं। राहगीरों का पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। नगर पालिका व प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी से यह समस्या दिन-ब-दिन गंभीर हो रही है।
इन स्थलों पर अवैध पार्किंग
बिनौली रोड पर महावीर मार्ग, गांधी रोड, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड, बड़ौली रोड़, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, छपरौली चुंगी, बावली रोड तिराहा, ठाकुर द्वार आदि जगहों पर दुकानों के आगे सड़कों पर वाहन खड़े रहते हैं। सुबह-सुबह ही नगर मेें जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन
ये बोले ईओ
नगरपालिका के ईओ अनुज कौशिक का कहना है कि फुटपाथ खाली कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की सहायता से अभियान चलाया जाएगा, जिससे बाजार में जाम की समस्या कम हो सकेगी।