फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Park demolished with JCB machine in housing development, people uproar

आवास विकास कालोनी में दबंगों ने जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया पार्क, हंगामा

Sun, 21 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Park demolished with JCB machine in housing development, people uproar
बड़ौत। आवास विकास जाने वाले गायत्री मार्ग पर स्थित पार्क को शनिवार रात्रि कुछ लोगों ने ध्वस्त कर दिया। रविवार को लोगों ने हंगामा किया और इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस से भी आरोपी उलझ गए। मामला बढ़ता देख एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को हिरासत में लिया।दिल्ली रोड स्थित आवास-विकास कालोनी में जाने वाले गायत्री देवी मार्ग पर एक पार्क बना हुआ था। शनिवार की देर रात वहां पर रहने वाले कुछ लोगों ने जेसीबी मशीन से पार्क को ध्वस्त कर दिया। इस बात को लेकर लोगों में रोष फैल गया। आरोप लगाया कि आरोपी पार्क को ध्वस्त कर उस जमीन को अपने प्लाट में मिलने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसकी शिकायत लोगों ने एसडीएम से की। सूचना पर एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ युवराज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर मामले की जानकारी ली। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपी को एक युवक को हिरासत में लिया। एसडीएम ने पालिका कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर संपत्ति के नुकसान पर कार्रवाई के निर्देश दिए। पालिका कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि पार्क को कुछ लोगों ने ध्वस्त कर दिया है। जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed