फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Parents created uproar against the increase in fees

फीस वृद्धि के विरोध में अभिभावकों ने किया हंगामा

Sat, 17 Apr 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Parents created uproar against the increase in fees
बागपत। फीस वृद्धि के विरोध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित स्कूल पर अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचकर तहसीलदार ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल के गेट पर अभिभावकों ने फीस बढ़ाने के विरोध में नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। घंटों गेट न खोले जाने पर गेट पर चढ़कर चौकीदार को खरीखोटी सुनाई। संजय रूहेला, सुधारस चौहान, पंकज भारद्वाज, अनिल, अरिंव गोयल ने बताया कि स्कूल से बच्चों की पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुनी कर दी गई है। रोजगार को लेकर परेशान लोगों पर नई किताबें खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने पर बच्चों का नाम काटने की धमकी दी गई। सूचना पर तहसीलदार प्रसून कश्यप मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया और स्कूल प्रशासन के साथ वार्ता कराई। प्रधानाचार्य सिस्टर सजीता ने बताया कि फीस नहीं बढ़ाई गई है। किताबें इस वजह से बदली जाती हैं, जिससे बच्चों लिखने की आदत हो तथा राइटिंग में सुधार हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed