{"_id":"62e969c73beeea0432712539","slug":"parasprabhu-s-two-day-nirvana-day-from-wednesday-kahkra-news-mrt59956281","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारसप्रभु का दो दिवसीय निर्वाण दिवस बुधवार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारसप्रभु का दो दिवसीय निर्वाण दिवस बुधवार से
विज्ञापन
पारसप्रभु के निर्वाण महोत्सव के लिए सजाया गया बडागांव का श्रीपार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन ?
- फोटो : KAHKRA
पारसप्रभु का दो दिवसीय निर्वाण दिवस बुधवार से
बागपत, खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्रीपार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में तीन अगस्त से शुरू होने वाले पारस प्रभु के दो दिवसीय निर्वाण महोत्सव की मंगलवार को सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं।
श्रीपार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार से पारस प्रभु का दो दिवसीय निर्वाण महोत्सव शुरू हो रहा है। मंदिर कमेटी ने मंगलवार को महोत्सव की सभी तैयारी पूर्ण करा दी हैं। महोत्सव में दूर दराज से हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। मंदिर परिसर में उनके खानपान और ठहरने की माकूल व्यवस्था की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर में बड़ा पांडाल लगवाया गया है।
मंदिर कमेटी के सुभाष चंद जैन ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव तीन अगस्त की प्रात: सात बजे पारस प्रभु के विधान और पूजन के साथ शुरू होगा। 11 बजे ध्वजारोहण होगा। दोपहर एक बजे लक्की ड्रा के जरिये पात्रों का चयन किया जाएगा। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। चार अगस्त की सुबह पांच बजकर 55 मिनट पर पारस प्रभु का निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा। इसके बाद पारस प्रभु की रथयात्रा निकालने के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।