{"_id":"652a80a1bd3638a421034745","slug":"panic-among-villagers-due-to-sighting-of-leopard-in-sankrod-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-6205-2023-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: सांकरौद में तेंदुआ दिखाई देने से दहशत, ग्रामीणों ने प्रशासन से की पकड़वाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: सांकरौद में तेंदुआ दिखाई देने से दहशत, ग्रामीणों ने प्रशासन से की पकड़वाने की मांग
Sun, 15 Oct 2023 12:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:02 PM IST
सार
बागपत जनपद में फिर से खेकड़ा क्षेत्र में तेेदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने प्रशासन ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
तेंदुआ दिखने से दहशत
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बागपत जनपद के खेकड़ा में सांकरौद गांव के जंगल में यमुना नदी पुस्ते पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। वहां से जा रहे एक ट्रक चालक ने तेंदुए की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वायरल वीडियो में तेंदुआ पुस्ते से खेतों में जाता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
क्षेत्र के जंगल में कुछ दिनों से तेंदुए ने दस्तक दी हुई है, लेकिन अभी तक वन विभाग की टीम तेंदुए को नहीं पकड़ सकी। इससे ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार रात सांकरौद यमुना नदी पुस्ते पर तेंदुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
पुस्ते से जा रहे एक ट्रक चालक ने तेंदुए की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो में तेंदुआ पुस्ते से नीचे गन्ने के खेतों में जाता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो सांकरौद यमुना नदी पुस्ते की बताई जा रही है।
तेंदुए की वीडियो वायरल होने से सांकरौद, सुभानपुर, मवीकला आदि गांव के ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण देवेंद्र धामा, हरबीर सिंह, गजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, राजपाल, मुकेश आदि ने प्रशासन सेे तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। एसडीएम ज्योति शर्मा का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों को बुलवाकर जांच कराई जाएगी।
तेंदुए की वीडियो वायरल होने से सांकरौद, सुभानपुर, मवीकला आदि गांव के ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण देवेंद्र धामा, हरबीर सिंह, गजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, राजपाल, मुकेश आदि ने प्रशासन सेे तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। एसडीएम ज्योति शर्मा का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों को बुलवाकर जांच कराई जाएगी।