{"_id":"38c78cc35832ebcb91edb78ce282c4f9","slug":"panchyat-chunav-in-baghpat-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब हुआ साइलेंट बूथ कैप्चरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब हुआ साइलेंट बूथ कैप्चरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 18 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में तीसरे चरण के चुनाव में भी जमकर साइलेंट बूथ कैप्चरिंग हुआ। फर्जी वोट डालने की लगातार मिल रही शिकायत पर पुलिस अफसर बूथों पर दौड़ते रहे।
शनिवार को बागपत और छपरौली ब्लाक का चुनाव हुआ। पुलिस अफसरों ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करने का दावा तो खूब किया, लेकिन पूरा नहीं हुआ। लोगों ने फर्जी तरीके से खूब वोट डाली।
साइलेंट बूथ कैप्चरिंग भी जमकर हुई। विरोध करने वालों को डरा-धमकाया ही नहीं गया, बल्कि मारपीट तक की गई। इसकेबावजूद लोगों ने पुलिस अफसरों को फर्जी वोट डालने की खूब सूचना दी।
सबसे ज्यादा फर्जी मतदान की शिकायत सरूरपुर, फैजपुर-निनाना, बली, निवाड़ा, धनौरा, बुढ़ेड़ा, राजपुर खामपुर, खेड़की, रठौड़ा, तिलवाड़ा, कुर्डी, किरठल, बाछौड़, लूंब, तुगाना समेत कई गांवों से आई।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों भी शिकायतों पर दौड़ते रहे। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि फर्जी वोट डालने की कई गांवों से सूचना आ रही थी। मौके पर पुलिस टीम पहुंची, लेकिन किसी जगह भी ऐसी घटना होती नहीं पाई गई।
लूंब में फर्जी वोट को लेकर हंगामा
बड़ौत। पंचायत चुनाव में लूंब गांव में ब्राह्मण चौपाल पर टेंट लगाकर मतदान केंद्र बनाया गया। यहां एक महिला मतदाता की वोट दूसरी महिला द्वारा डाले जाने पर जमकर हंगामा किया।
इस मतदान केंद्र पर बूथ नंबर 140, 147 व 148 थे। यहां पर 12 बजे तक 50 प्रतिशत मतदान हो चुका था। जब महिला मतदाता बबीता पत्नी रविंद्र अपना मत ड़ालने पहुंची तो एक व्यक्ति ने उसकी पर्ची लेकर वोट डाल दी।
महिला ने इसको लेकर काफी हंगामा किया और इसकी शिकायत सेक्टर मजिस्ट्रेट से की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी इमराना वहां पहुंची तो उसने सेक्टर मजिस्ट्रेट मौहम्मद हारून से शिकायत कि की यहां फर्जी मतदान हो रहा है।
उसकी किसी ने नहीं सुनी और वह वहां से चेतावनी देते हुए चली गई। इसके अलावा तुगाना, मुकंदपुर, सूप, रठौड़ा, नंगला, रमाला, ककड़ीपुर, बौडढ़ा आदि स्थानों पर भी एकतरफा मतदान हुआ। यहां पर बिना आईडी के ही मतदाता वोट डालते देखे गए।
फर्जी वोट डालने के विरोध पर अधेड़ को पीटा
बागपत। सुल्तानपुर हटाना गांव के गांव निवासी ओमी कश्यप का कहना है कि वह शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचा था। पता चला कि उसकी वोट डल चुकी है।
वोट डालने वाले एक प्रत्याशी के समर्थक भी वहां खड़े हुए थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इसे लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
मतदान केंद्र पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने लाठियां फटकाकर लोगों को भगाया। इसके अलावा पाबला बेगमाबाद गांव में फर्जी वोट डालने को लेकर एक महिला ने जमकर हंगामा किया। जब वह मतदान केंद्र पर पहुंची तो उसकी वोट पड़ चुकी थी। पुलिस वालों ने उसे समझा बुझाकर शांत किया।