अपहृत लड़की की बरामदगी न होने पर मीतली में पंचायत, तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीतली गांव से बुधवार को एक लड़की रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। परिजनों ने छह लोगों पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। आरोपियों में विशेष समुदाय के युवक शामिल रहे। आरोप है पुलिस ने अभी तक न लड़की को बरामद किया और न ही आरोपियों को गिरफ्तार। इस संबंध में पुलिस से बात करते है तो पुलिस वाले अभद्रता करते हैं। बृहस्पतिवार को पीड़ित गांव के लोगों के साथ पहले कोतवाली में पहुंचे। उचित जवाब नहीं मिलने पर वापस अपने गांव में पहुंचे। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में गांव में पंचायत हुई। दोनों समुदाय के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने कहा पुलिस जल्द से जल्द अपहृत लड़की की बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी करें। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने ग्रामीणों को जल्द ही बरामद करने का आश्वासन दिया।
पुलिस ने कई स्थानों पर दी दबिश
बागपत। इस मामले में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस दो युवकों को कोतवाली पर लाकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस को अभी सफलता हाथ नहीं लगी है।