फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchayat organically

मुगलपुरा गांव में पंचायत में बवाल

Thu, 05 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 05 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Panchayat organically
सपा नेता के साथ कोतवाली में तहरीर देने जाते मुगलपुरा के लोग। - फोटो : amar ujala
बागपत में रुपये के लेनदेन के विवाद में शहर के मुगलपुरा मोहल्ले में मंगलवार की रात में आयोजित पंचायत में बवाल हुआ। पंचायत में शामिल सपा नेता डॉ. रियासत अली और बसपा नेता इमरान के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। रियासत पक्ष ने तो फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। इस मामले में सपा-बसपा के नेता समेत 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। बसपा नेता समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन

 
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले के दो युवकों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को उनके बीच मारपीट हो गई थी। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई थी। मंगलवार को देर रात इस मामले में मुगलपुरा मोहल्ले में मस्जिद के पास पंचायत हुई। इस दौरान वहां सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ. रियासत अली और बसपा की जिला कमेटी के पूर्व सदस्य इमरान आमने-सामने आ गए। उनके बीच संघर्ष हुआ।

विज्ञापन

 

 

डॉ. रियासत अली ने आरोप लगाया  इमरान, शमशाद, ताहिर, इंतजार जाकिर, नौशाद, इंसाद समेत दो अज्ञात लोगों ने उन पर और उसके भाई सलमान, चांद मोहम्मद, मां शमीना पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने फायरिंग भी की। उनकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई।  दूसरी ओर जाहिद ने आरोप लगाया  पंचायत में सपा नेता डॉ. रियासत, उनके भाई शराफत, आशू, मतलूब और समीना ने मिलकर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इसमें वह स्वयं, कादिर, जाहिद, असगरी घायल हो गई। उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने आरोपी बसपा नेता इमरान और जाकिर को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा पंचायत में झगड़ा हुआ था। इस मामले में इमरान और जाकिर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed