फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchayat by-elections announced, three will vote

पंचायत उप चुनाव का एलान, तीन को होगा मतदान

Tue, 21 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Panchayat by-elections announced, three will vote
बागपत। पंचायतों के उपचुनाव का एलान कर दिया गया है। जिले में ग्राम प्रधान के एक, ग्राम पंचायत सदस्य 20 और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दो पदों के लिए उप चुनाव होगा।
विज्ञापन

डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि उपचुनाव की तैयारियों के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे दिए गए हैं। 23 से 24 जनवरी तक नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे। 27 जनवरी को जांच, 28 जनवरी को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन, तीन फरवरी को मतदान और पांच फरवरी को मतगणना होगा।
विज्ञापन

यहां प्रधान और सदस्य का चुनाव
बागपत। मवी कलां गांव के प्रधान के अलावा गढ़ी कलंजरी, गौना सहवानपुर, ख्वाजा नंगला, सोंटी, हेवा मीरपुर, ककड़ीपुर, बौढ़ा, सैडभर, गौरीपुर हबीबपुर, पाबला बेगमाबाद, निवाड़ा, ढोढरा सादुल्लापुर, अहमदपुर गठीना, धनौरा टीकरी और सूजती में सदस्यों के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव
बागपत। क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड 37 फैजपुर निनाना, मीतली रामपुर के वार्ड 70 के लिए उप चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed