फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchayat by-election: Four candidates nominated

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए हुए नामांकन।

Thu, 23 Jan 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Panchayat by-election: Four candidates nominated
त्रिस्तरीय क्षेत्र पंचायत उपचुनाव को लेकर खेकड़ा ब्लाक कार्यालय पर ग्राम प्रधान पद एवं ग्राम पं - फोटो : KAHKRA
पंचायत उपचुनाव : चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन

खेकड़ा। ब्लाक परिसर में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन किया गया। पहले दिन प्रधान पद के लिए तीन व सदस्य पद के लिए एक नामांकन हुए। आगामी 3 फरवरी को मतदान होगा।

मवीकला गांव निवासी प्रधान देवेंद्र व गढ़ी कलंजरी गांव में पंचायत सदस्य का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से गांवों में यह पद खाली चल रहे थे। हाल में उपचुनाव की घोषणा की गई थी। बृहस्पतिवार से उनचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई है। ब्लॉक परिसर में उपकृषि निदेशक बागपत आरओ प्रशांत कुमार, सहायक एडीओ पंचायत सतेंद्र कुमार, कुलबीर ढाका, संजय पवार, ब्रजभूषण शर्मा ने प्रत्याशियों के नामांकन फार्म जमा किए। प्रथम दिन मवीकला से प्रधान पद के लिए दीपक कुमार पुत्र महावीर सिंह, कपिल धामा पुत्र सुधीर धामा व शालू पत्नी आशीष सहित तीन फार्म जमा हुए। गांव गढ़ी कलंजरी से ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए जगत सिंह पुत्र इंद्र ने नामांकन किया। शुक्रवार को फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है। 27 जनवरी को फार्मों की स्क्रूटनी होगी। 28 जनवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे। आगामी 3 फरवरी को चुनाव कराया जाएजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed