फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchakalyanak Mahamotsav starting from 25 January

25 से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सव

Thu, 23 Jan 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Panchakalyanak Mahamotsav starting from 25 January
मौजूद जैनाचार्य। - फोटो : BARAUT
25 जनवरी से शुरू हो रहा पंचकल्याणक महामहोत्सव
विज्ञापन

बड़ौत। गुप्ति सागर महाराज के सानिध्य में 25 जनवरी से शुरू हो रहे मज्जिनेदेर जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के लिए चल रही मंगलाचार के तहत बृहस्पतिवार को शोभायात्रा निकाली गई।

सकल जैन समाज के पदाधिकारी भारी संख्या में एकत्रित होकर सौधर्म इंद्र पंकज जैन, पूनम जैन के गांधी चौक स्थित आवास पर पहुंचे, जहां अन्य इंद्र इंद्राणियों की शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा लोहिया बाजार, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति बाजार, अतिथि भवन व विभिन्न मार्गों से होती हुई अतिथि भवन पहुंची। मौके पर सौधर्म इंद्र ,इंद्राणियों का तिलक कर भजनों के साथ आराधना की गई। अनुज जैन पारस ने भजन गरुवर तेरा दर्शन लगता है हमें प्यारा, टी सी जैन जबसे गुरु दर्श मिला, मन है मेरा खिला खिला आदि भजन पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम में पंकज, अजय जैन, अनिल प्रमोद, सुखमाल जैन, अतुल धनेंद्र जैन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed