फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Palki Yatra taken out on the occasion of salvation welfare of Lord Ajitnath

Baghpat News: भगवान अजितनाथ के मोक्ष कल्याणक पर पालकी यात्रा निकाली

Thu, 03 Apr 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 03 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Palki Yatra taken out on the occasion of salvation welfare of Lord Ajitnath
कुर्डी में निर्वाण लड्डू लेकर पालकी यात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत:श्रद्धालु - फोटो : परिजन
छपरौली। कुर्डी गांव के भगवान अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को भगवान अजितनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। जैन समाज के लोगों ने पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

छपरौली के भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर से सौरभ सागर सेवा समिति द्वारा 11 किलो का लड्डू लेकर पालकी पद यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा कुर्डी गांव के जैन मंदिर पर पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने भगवान अजितनाथ का जलाभिषेक किया और फिर शांतिधारा की। विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद निर्वाण लड्डू चढ़ाया और प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

राहुल जैन, डाॅ. सुरेंद्र जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव 10 अप्रैल को छपरौली में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान लोकेश जैन, मनीष जैन, राजीव जैन, नीरज जैन, मनीष जैन, अरिहंत जैन, महेश जैन, शैलेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed