फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   paimais par kanoongo aur lekhpal mein nokjhonk

पैमाइश पर कानूनगो और लेखपाल में नोकझोंक

Wed, 10 May 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
paimais par kanoongo aur lekhpal mein nokjhonk
पक्का घाट स्थित श्मशान के पास पैमाइश पर उलझते टीम सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
बागपत।  शहर के पक्का घाट कॉलोनी में श्मशान और कृषि भूमि की पैमाइश करने पहुंचे सर्वे कानूनगो और लेखपाल के साथ लोगों ने नोकझोंक की। चेतावनी दी कि जमीन की किसी भी कीमत पर पैमाइश नहीं होने देंगे। टीम को बगैर पैमाइश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के पक्का घाट मोहल्ले में नगर पालिका की ओर से श्मशान बनाया हुआ है। उसी की बराबर में कृषि भूमि है। ईदगाह मोहल्ला निवासी इस्लाम ने राजस्व विभाग को जमीन की पैमाइश कराने के लिए पत्र लिखा था। 
विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार को उनके साथ सर्वे कानूनगो इरफान अली और लेखपाल अजीत सिंह के साथ जमीन की पैमाइश कराने के लिए पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले श्मशान घाट की जमीन की पैमाइश शुरू की तो मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। लेखपाल के साथ नोकझोंक शुरू कर दी। विरोध में जमकर हंगामा किया। चेतावनी दी है कि उनकी भूमि की पैमाइश की तो उसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। शिकायतकर्ता इस्लाम ने बताया कि श्मशान की भूमि के बराबर में 17 बीघा का चक है। जिसमें सवा बीघे जमीन उसकी है। कय्यूम पक्ष के लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब भी जमीन को कब्जा मुक्त कराने का प्रयास करते है तभी इसका विरोध करते है। वहीं दूसरे पक्ष के कय्यूम ने बताया कि 30 वर्ष पहले जमीन खरीदी थी। तभी से खेतीबाड़ी करते आ रहे हैं। आज तक भी इसका इसका विरोध नहीं किया। अब बिना वजह के परेशान किया जा रहा है। पैमाइश की कार्रवाई पूरी तरह गलत है। उधर, सर्वे कानूनगो इरफान अली ने बताया कि श्मशान और पास की जमीन की पैमाइश के लिए पहुंचे थे। बिना वजह के बखेड़ा किया गया है। जमीन की पैमाइश पुलिस बल के साथ कराई जाएगी ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed