फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   paijal yojna ki jaanch shuru

पेयजल योजना की जांच शुरू

Sun, 21 May 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 May 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
बागपत।  पाइप पेयजल योजना में गांवों में पानी की टंकी समेत अन्य कार्य किए गए हैं। कहीं तो योजना परवान नहीं चढ़ी और जहां कार्य हुए वहां पर भारी गोलमाल होने की आशंका जताई गई। योजना की जांच के लिए मंडलायुक्त ने अफसरों की समिति का गठन किया है। इसमें मंडल के अधिकारियों को शामिल किया है। 
विज्ञापन


जिले के जनसंख्या बाहुल्य गांवों में पाइप पेयजल योजना में पानी की टंकी का निर्माण हुआ था। लोगों के घर तक पीने योग्य पानी पहुंचाने की योजनाएं बनाई थी। चौगामा क्षेत्रों में हालत बद से बदतर हो गए हैं। गांव के लोग शुद्ध पानी की बांट जोह रहे हैं। यह ही नहीं, एक बार जिस भी गांव में पानी चल जाए, उसी गांव में हालत बद से बदतर हो जाते हैं। एक या दो जगह से नहीं बल्कि कई-कई जगहों से पाइप फट जाते हैं। गालियों में गंदगी का आलम बढ़ जाता है। किसी भी गांव में मानक के अनुसार कार्य नहीं हुआ। इसकी शिकायत डीएम से लेकर उच्चाधिकारियों तक लोग कर चुके हैं। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने योजना को गंभीरता से लिया। योजना के तहत किए कार्यों की जांच के लिए मंडल के जिलों से एक-एक अफसरों को लेकर एक टीम का गठन किया । जो अभिलेखों के आधार पर जांच करेगी। निर्माण कार्य की गुणवत्ता, पाइप की गुणवत्ता, जन उपयोगी होने की जांच करेगी। अफसरों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed