{"_id":"6186bf37bbe144420f36cc4a","slug":"pac-jawan-dies-in-doula-baghpat-news-mrt5636577155","type":"story","status":"publish","title_hn":"डौला में पीएसी के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डौला में पीएसी के जवान की मौत
विज्ञापन
अमीनगर सराय। डौला का रहने वाला प्रवीण (38) पुत्र चंद्रपाल पीएसी का जवान था जो इस वक्त सोनभद्र में तैनात था। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और उसके लीवर में समस्या था। इसलिए ही वह छुट्टी लेकर घर रह रहा था। उसकी बीमारी ठीक नहीं हो सकी और उसकी शुक्रवार की रात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी ने बताया जवान की मौत बीमारी के कारण होने की बात कही और उसके आधार पर ही कार्रवाई की। संवाद
एअर गन चलाते हुए वीडियो वायरल होने पर छात्र पकड़ा
बागपत। नगर में कोर्ट रोड पर एक छात्र की एअर गन चलाते हुए वीडियो वायरल हो गई। इससे पुलिस और लोगों को लगा कि वह छात्र फायरिंग कर रहा है। पुलिस ने वीडियो को देखकर छात्र की तलाश शुरू की तो वह जिला पंचायत कार्यालय के पास का रहने वाला निकला। पुलिस ने छात्र को पकड़ लिया तो उसके बाद स्थिति साफ हुई कि वह एअर गन चला रहा था। बागपत कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पूरी जांच की और उसके बाद छात्र से इस तरह भविष्य में सड़क पर एअर गन नहीं चलाने की बात लिखवाकर छोड़ दिया। संवाद