फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Oxygen cylinders filling 800 by paying a bill of 300 rupees

300 रुपये का बिल देकर 800 में भर रहे ऑक्सीजन सिलिंडर

Wed, 28 Apr 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Oxygen cylinders filling 800 by paying a bill of 300 rupees
बड़ौत (बागपत)। आपदा में अवसर तलाशने वाले कुछ लोग ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने पर उतर आएं हैं। ऑक्सीजन सिलिंडर रिफलिंग करने वालों ने लोगों की मजबूरी का फायदा उठाना शुरू कर दिया है। 300 रुपये की सिलिंडर में रिफलिंग कर रहे हैं और 800 रुपये की वसूली की जा रही है। यदि कोई 800 रुपये के बिल की मांग करता है तो सिलिंडर में रिफलिंग करने से इनकार किया जा रहा है। मजबूरन लोग 800 रुपये देकर ही सिलिंडर में रिफलिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल काफी संख्या में मरीज ऐसे हैं जिन्हें घर पर ऑक्सीजन का सिलिंडर लगाकर उपचार दिया जा रहा है, इसलिए लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर में रिफलिंग की आवश्यकता पड़ रही है। कुछ ही लोग अब रिफलिंग कर रहे हैं। मुख्य रिफलिंग सेंटर को तो प्रशासन ने अपने काबू में ले लिया है। जो लोग अभी प्रशासन की नजर में नहीं है वह तीमारदारों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। उधर, एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि जहां रिफलिंग होती है, उन्हें प्रशासन ने अपने अधीन कर लिया है। यदि कोई ऐसी कालाबाजारी करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed