{"_id":"7ad22ad7ab6ef012731444c9c47c3d95","slug":"overwhelmed-by-the-works-of-famous-painters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसिद्घ चित्रकारों की कृतियों ने किया अभिभूत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसिद्घ चित्रकारों की कृतियों ने किया अभिभूत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 16 Sep 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत के दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में मंगलवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. एचएस सिंह एक ही परिसर में विविध कृतियों को देखकर अभिभूत हुए।
कॉलेज के दृश्यकला और चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रति कुलपति डॉ. एचएस सिंह ने फीता काटकर किया। सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष धनकुमार जैन एवं प्रबंधक राकेश कुमार जैन ने किया।
इस अवसर पर छात्राओं ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रति कुलपति ने कहा कि प्रदर्शनी से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। प्रदर्शनी संयोजिका डॉ. मीना कुमार ने कहा कि आर्थिक जगत में इस कला का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
भिन्न-भिन्न स्थानों से आये कलाकारों के चित्र एक स्थान पर देखना गौरवान्वित कर रहा है। बताया कि प्रदर्शनी में आरके यादव, जितेन जारिका, नन्दा त्याल, उमेश वर्मा, प्रेम सिंह और एमके पुरी के चित्र प्रदर्शित किए गए है। कालेज के प्राचार्य और प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों ने प्रतीक चिन्ह देकर प्रति कुलपति को सम्मानित किया।
इस अवसर पर रुचिन शर्मा, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. रूचि जैन, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. आरके जैन, डॉ. नीलिमा जैन, डॉ. भारती त्यागी, डॉ. किरन गर्ग, डॉ. शिन्जिता अग्रवाल, डॉ. सुनीता, डॉ. महेश कुमार मुछाल, गौरव, हिवानी, ज्योति, अंकुश, काजल का सहयोग रहा।