फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   overcharging from passengers

Baghpat News: यात्रियों से वसूला जा रहा अधिक किराया

Mon, 05 Dec 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
overcharging from passengers
बड़ौत/दोघट। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर पांच किमी अधिक दूरी का रोडवेज की बसों में यात्रियों से किराया वसूला जा रहा है। जिस कारण यात्रियों में रोष पनपता जा रहा है। यात्रियों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर बड़ौत डिपो कार्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बावली चुंगी पर रोडवेज का नया बस स्टैंड बनाया था। मुजफ्फरनगर से बड़ौत तक यात्रा करने वाले यात्रियों से पांच किमी आगे रोडवेज डिपो तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा किराया वसूला जाता है। यात्रियों का कहना है कि जब यहां रोडवेज का स्टैंड है, तो किराया डिपो तक क्यों वसूला जाता है।
विज्ञापन

यात्री ललित का कहना है कि बड़ौत में परिवहन निगम का जो बस स्टैंड है उस पर किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं है। इसके बावजूद बसों में यात्रियों से अधिक किराया वसूला जा रहा है। शुभम ने बताया कि किसी काम से बड़ौत से बुढ़ाना गया था, लेकिन दूरी से अधिक लगभग 15 रुपये अधिक किराया वसूला। किराया 35 रुपये होनी चाहिए, लेकिन यात्रियों से 45 से 50 रुपये वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक ने बताया कि बड़ौत से किसी काम के लिए पुसार गया था, किराया 18 रुपये होना चाहिए, लेकिन रोडवेज बस में 25 रुपये वसूले जा रहे हैं, जो मनमानी है। भड़ल निवासी जगपाल सिंह का कहना है कि रोडवेज बसों में यात्रियों से बावली चुंगी तक ही किराया लिया जाए। पांच किमी का किराया वसूलना बंद किया जाए।

कोट...
अभी तक बावली चुंगी पर बस स्टैंड पूर्ण रूप से घोषित नहीं हुआ है। जो किराया वसूला जा रहा है वह बड़ौत डिपो के नाम से वसूला जा रहा है। - रामदास, एआरएम बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed