{"_id":"6a4ea1e948dbd06b4009c272","slug":"overbridge-work-completed-preparations-underway-to-open-it-next-week-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-154831-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ओवरब्रिज का कार्य हुआ पूरा, अगले सप्ताह खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ओवरब्रिज का कार्य हुआ पूरा, अगले सप्ताह खोलने की तैयारी
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के बिजरौल मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अगले सप्ताह इसे वाहनों के लिए खोलने की तैयारी है। इससे क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
ओवरब्रिज का निर्माण पिछले चार साल से चल रहा था। पुल पर फिनिशिंग का काम जारी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इसे जल्द ही वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। पुल के दोनों तरफ लाइटें लगाने का काम पूरा हो चुका है। पेंट करने का काम भी पंद्रह दिन पहले समाप्त हो गया था। अब पुल पर सड़क तैयार करने के लिए एक परत डालनी शेष है। यह कार्य दो से तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
वर्तमान में अंडरपास से केवल बाइक और कारें ही गुजर सकती हैं। इसमें रोजाना जाम लगने से लोगों को परेशानी होती है। ओवरब्रिज के खुलने से बिजरौल, बामनौली, सिरसली, पुसार, कान्हड़, इदरीशपुर, दोघट, नांगल, भगवानपुर, टीकरी, दाहा, निरपुड़ा और भड़ल सहित कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। इससे मार्ग पर जाम की समस्या कम होगी और लोग समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
वर्जन-
ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका, जो शेष बचा है उसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। अगले सप्ताह इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। -सुजीत कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे