{"_id":"69f6561663a8d621440e7e44","slug":"outside-family-members-kept-pleading-to-see-him-inside-rohit-was-already-dead-baghpat-news-c-28-1-bag1001-151041-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बाहर परिजन मिलने की गुहार लगाते रहे, अंदर मर चुका था रोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बाहर परिजन मिलने की गुहार लगाते रहे, अंदर मर चुका था रोहित
विज्ञापन
दोघट। भड़ल चौकी में पूछताछ के लिए लाए गए रोहित से मिलने के लिए उसकी मां सुधा, भाई मोहित, दादी सुशीला समेत अन्य परिजन बाहर खड़े होकर मिलवाने के लिए पुलिसकर्मियों से गुहार लगाते रहे, जबकि चौकी के कमरे में रोहित राणा मर चुका था। इसके बाद रोहित राणा को उठाकर पुलिसकर्मी गाड़ी में ले जाने लगे तो परिजनों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने हंगामा कर जाम लगा दिया।
निरपुड़ा गांव निवासी मोहित ने बताया कि नलकूपों में चोरी के शक में चौकी पर लाए गए गांव के तीन युवकों को पुलिसकर्मियों ने पहले ही छोड़ दिया, जबकि उसके भाई को चौकी के कमरे में बंद करके रखा गया। वह अपनी मां सुधा को साथ लेकर चौकी पर अपने भाई को छुड़ाने के लिए गया तो चौकी प्रभारी बाद में छोड़ने की बात कहता रहा। उन्हें काफी देर तक बाहर खड़े रखा। वह रोहित से मिलवाने के लिए गुहार लगाते रहे, मगर उनकी बात तक नहीं सुनी। उन्हें चौकी के बाहर से भगाने का भी प्रयास किया गया।
आरोप है कि अंदर उसके भाई की माैत हो चुकी थी, इसलिए ही वह उनको वहां से भगाकर मामले को दबाना चाहते थे। उनको रोहित की मौत होने का पता चला तो ग्रामीणों को सूचना देकर बुला लिया और वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने हंगामा कर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
-साधु की हत्या में जेल जा चुका है रोहित
पुलिस के अनुसार कई साल पहले निरपुड़ा गांव के जंगल में साधु लाल गिरी महाराज की हत्या कर दी गई थी। इसमें पुलिस ने रोहित को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसमें वह जमानत पर बाहर आ चुका है। रोहित के खिलाफ मेरठ में भी एक मामला दर्ज है।
-दो भाइयों में छोटा था रोहित
ग्रामीणों ने बताया कि रोहित कई साल से मेरठ में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता था, जिसके साथ उसकी मां भी रहती थी। रोहित दो भाइयों में छोटा था। बहन सोनिया की शादी हो चुकी है, जबकि दादी सुशीला देवी गांव में दूसरे पोते मोहित के साथ रहती हैं।
-जिला अस्पताल में शव छोड़कर भाग गए पुलिसकर्मी
निरपुड़ा गांव के रोहित का शव लेकर पुलिसकर्मी शनिवार रात जिला अस्पताल पहुंचे और शव छोड़कर भाग गए। इसके बाद आए परिजनों ने जिला अस्पताल में भी हंगामा किया।