फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In Sahanpur miscreants entered the house and attacked the mother and son

Saharanpur : रात ढाई बजे घर में घुसे बदमाश, मां-बेटे पर किया जानलेवा हमला, मृत समझकर हुए फरार

Sun, 29 Jan 2023 12:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Jan 2023 12:21 PM IST
सार

Saharanpur News : बेहट क्षेत्र के मुतर्जापुर गांव में सोते हुए मां-बेटे पर जानलेवा हमला किया गया। दोनो गंभीर रूप से घायल है, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर खून के निशान भी मिले हैं। 

विज्ञापन
In Sahanpur miscreants entered the house and attacked the mother and son
मौके पर मिले खून के निशान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के कोतवाली बेहट क्षेत्र के मुर्तजापुर गांव में रात में सोते हुए मां-बेटे पर जानलेवा हमला किया गया। दोनों की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने मां-बेटे को डंडों से बुरी तरह पीटा और मृत समझकर भाग निकले। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। मौके पर खून के निशान भी मिले हैं। 
विज्ञापन


Meerut : गीजर की गैस से हो रहे हादसे, इंजीनियर की पत्नी की दम घुटने से मौत, रखें ये खयाल
विज्ञापन


घटना शनिवार रात ढाई बजे की है। गांव मुर्तजापुर निवासी मामराज किसी काम से प्रयागराज गया हुआ है। घर मे उसका बेटा सन्नी उर्फ कन्हैया (28), पत्नी मछला (50) व पुत्रवधू थी। आधी रात के बाद चार हमलावर घर में घुसे और बेटे पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसका सिर और मुंह बुरी तरह से कुचला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने दौड़ी उसकी मां पर भी हमलावरों ने डंडों से वार किए। वहीं, पुत्रवधु ने हमलावरों से बचकर मकान की छत पर चढ़कर शोर मचाया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। 

Saharanpur: प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल की संपत्ति कुर्क, चस्पा किया नोटिस

हमलावर बदमाश भीड़ को आता देख मां-बेटे को मरा हुआ समझकर भाग निकले। ग्रामीणों ने 108 पर कॉल कर एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस उसे सीएचसी ले गई। यहां से दोनों को हालत गंभीर होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने कोतवाली के सरकारी नंबर पर भी कॉल की लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। रविवार की सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर है। उनके बयान और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed