{"_id":"612bc79d8ebc3eb34c7e4255","slug":"outpost-door-found-closed-police-missing-from-intersections-baghpat-news-mrt5539288200","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी का दरवाजा बंद तो चौराहों से गायब पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी का दरवाजा बंद तो चौराहों से गायब पुलिस
विज्ञापन
बागपत की निवाड़ा पुलिस चौकी से देर रात हरियाणा की ओर से यूपी में प्रवेश करते वाहन व नदारद पुलिसकर?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आधी रात के बाद अधिकतर मुख्य चौराहों से नदारद दिखे पुलिसकर्मी
- हरियाणा से सटी निवाड़ा चौकी पर रात को बिना चेकिंग निकलते है वाहन
- मुख्य मार्ग पर पुलिस की गाड़ी मिली तो पांडव रोड तिराहे पर मिले पुलिस कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अपराध रोकने के लिए पुलिस को रातभर सड़कों पर रहने के आदेश जरूर एसपी नीरज कुमार जादौन ने किए हुए है। मगर, यहां आधी रात के बाद चौकियों के दरवाजे बंद हो जाते है और चौराहों पर भी पुलिस दिखाई नहीं देती है। शनिवार की रात को बागपत कोतवाली क्षेत्र में पुलिस मुस्तैदी की स्थिति को देखा तो अधिकतर चौराहों पर पुलिस नहीं थी। हरियाणा से सटी निवाड़ा चौकी पर रात को बिना चेकिंग के वाहन निकलते है। नेशनल हाईवे पर बड़ौत रोड पर जरूर पुलिस की गाड़ी दिखाई दी और पांडव रोड तिराहे पर पुलिस कर्मी बैठे हुए मिले।
पुराना कस्बा चौकी : रात 12.30 बजे
पुराना कस्बा चौकी का दरवाजा बंद था और आसपास भी कोई पुलिस कर्मी नहीं दिखाई दिया। चौकी से आगे कुछ लोग वाहनों में पशुओं को लेकर आए और उनको वहां उतार रहे थे। बाइक सवार कुछ युवक भी उनके पास मौजूद थे।
लाल दरवाजा-रात 12.36 बजे
लाल दरवाजा पर कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। बाइकों पर कुछ युवक घूम रहे थे तो यमुना घाट की तरफ से कुछ युवक आ रहे थे।
निवाड़ा चौकी-रात एक बजे
निवाड़ा चौकी के आगे से वाहन आराम से निकल रहे थे। वाहनों की कोई चेकिंग नहीं हो रही थी तो हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों को भी नहीं जांचा जा रहा था।
गौरीपुर मोड़-रात 1.15 बजे
गौरीपुर मोड़ पर कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। नेशनल हाईवे पर आसपास भी पुलिस का कोई वाहन दिखाई नहीं दिया। वहां एक-दो होटल जरूर खुला हुआ था।
पांडव रोड तिराहा-रात 1.30 बजे
शौकत मार्केट व मुख्य बाजार को जोड़ने वाला पांडव रोड तिराहे पर दो पुलिस कर्मी मौजूद थे, जो वहां कुर्सी डालकर बैठे हुए थे। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर बड़ौत रोड पर गाड़ी में पुलिस गश्त करती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन
-
पुलिस की अल्फा व बीटा टीमें बनाई हुई है। अल्फा टीम को मुख्य मार्गों पर गश्त करनी होती है तो बीटा टीमें संपर्क मार्गों पर गश्त करती है। इन पर नजर रखने के लिए सेक्टर और जोनल टीम बनाई गई है। पुलिस की उपलब्धता कम होने के कारण अभी चौराहों पर ड्यूटी कम रहती है। अब मुख्य चौराहों पर भी ड्यूटी लगाई जाएगी। - नीरज कुमार जादौन, एसपी।