फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Out of 9552 candidates, 6583 appeared in the exam, 2979 were absent

Baghpat News: 9552 अभ्यर्थियों में से 6583 ने दी परीक्षा, 2979 रहे अनुपस्थित

Sat, 31 Aug 2024 02:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 31 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Out of 9552 candidates, 6583 appeared in the exam, 2979 were absent
बागपत। जिले में शुक्रवार को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में दोनों पालियों में पंजीकृत 9552 अभ्यर्थियों में से 2979 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। केंद्र और जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से भी निगरानी की गई।
विज्ञापन

जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए एक पाली में 4776 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से पहली पाली में 1498 और दूसरी पाली में 1471 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पाली में 9552 अभ्यर्थियों में से 2979 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को तलाशी के बाद केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की घड़ी, कड़ा, अंगूठी, बैग व मोबाइल फोन रखवाए गए। सभी केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

- सीसीटीवी से की निगरानी, केंद्रों का निरीक्षण किया
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। केंद्र और जिला स्तर पर बनाए गए निगरानी कक्ष में कर्मचारी तैनात रहे। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी और वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बैरियर लगाकर बंद किया मार्ग, लोगों को हुई परेशानी
परीक्षा के दौरान पुलिस ने मार्ग पर बैरियर लगाकर मार्ग को बंद कर दिया। जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के लोगों को भी आने-जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed