{"_id":"629f9712649525093d024cb8","slug":"out-of-2500-teachers-only-six-qualified-for-the-state-award-baghpat-news-mrt5918359177","type":"story","status":"publish","title_hn":"2500 शिक्षकों में राज्य पुरस्कार के लिए केवल छह खरे उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2500 शिक्षकों में राज्य पुरस्कार के लिए केवल छह खरे उतरे
विज्ञापन
बीईओ की सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर शासन को पुरस्कार के लिए भेजी जाएगी शिक्षकों की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राज्य पुरस्कार के लिए बागपत में 2500 शिक्षकों में केवल छह ही खरे उतरे हैं। यह शिक्षक छपरौली, बिनौली, बागपत और पिलाना ब्लॉक के है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इन शिक्षकों के आवेदनों का सत्यापन कराने के लिए बीईओ को भेजा गया है। बीईओ की सत्यापन रिपोर्ट मिलने पर शिक्षकों के आवेदन शासन को भेज जाएंगे।
शासन ने राज्य पुरस्कार के लिए प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को राज्य पुरस्कार के लिए 31 मई तक प्रेरणा वेब पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए थे। जिले के चार ब्लॉक के छह शिक्षकों ने 31 मार्च तक पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवेदन करने वाले शिक्षकों के चरित्र, शैक्षिक उपलब्धियों, नियमित उपस्थिति, नवाचार स्थानीय क्षेत्र में छवि, सामाजिक सहभागिता, शिक्षक की उत्कृष्ट सेवा, प्रशासनिक, विधिक व आपराधिक क्षेत्र की जांच कराकर 30 जून तक राज्य स्तरीय चयन समिति को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बीईओ को शिक्षकों के आवेदनों की सात दिन में सत्यापन कर रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
इन शिक्षकों ने किया आवेदन
पटल सहायक विशाल रूहेला ने बताया कि प्राइमरी स्कूल बिनौली नंबर एक की प्रधानाध्यापिका कविता, कंपोजिट स्कूल गौरीपुर जवाहरनगर की प्रधानाध्यापिका मनोज कुमारी, कंपोजिट विद्यालय निबाली के सहायक अध्यापिका किरन कुमारी, प्राथमिक विद्यालय कहरका के सहायक अध्यापक विचित्र वीर, कंपोजिट विद्यालय दौझा के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार व कंपोजिट विद्यालय हलालपुर के सहायक अध्यापक भूपेंद्र सिंह तोमर ने राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन किया है। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बीईओ को सात दिन में शिक्षकों के आवेदनों की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।